फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two friends killed a young man In Sangrur

संगरूरः दो दोस्त बने जान के 'दुश्मन', नौजवान को गला घोंटकर उतार दिया मौत के घाट

Tue, 15 Oct 2019 07:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Oct 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
Two friends killed a young man In Sangrur
जसविंद्र सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

खनौरी के नजदीकी गांव करौदा में दो युवकों ने मिलकर अपने ही दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी। थाना खनौरी पुलिस ने मृतक नौजवान के पिता के बयान पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना खनौरी में दर्ज करवाए बयान में गांव करौदा निवासी रामदीया ने बताया कि उसके दो लड़के व एक लड़की है। तीनों शादीशुदा हैं। 

विज्ञापन


उनका छोटा लड़का जसविंदर सिंह (25) सोमवार की रात गांव करौदा में जब अपने कामकाज के लिए जा रहा था। रास्ते में उसके दोस्त रणधीर सिंह और सुरिंदर कुमार उसे मिले थे। इसके बाद रणधीर सिंह और सुरिंदर कुमार सोमवार रात करीब एक बजे जसविंद्र सिंह को घर बोलेरो गाड़ी में छोड़ने आए थे, उस समय जसविंद्र सिंह की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जसविंदर के गले और छाती पर जख्मों के निशान थे। उन्होंने कहा कि जसविंद्र सिंह को रणधीर सिंह के घर बुलाकर उसके साथ मारपीट की और उसका गला घोंटकर कत्ल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूनक के डीएसपी बूटा सिंह गिल ने कहा कि मृतक जसविंद्र सिंह के पिता रामदीया के बयान पर रणधीर सिंह और सुरिंदर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों की पुलिस तालाश कर रही है और जल्द दोनों पुलिस की गिरफ्त में होंगे। मूनक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद वारिसों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed