फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two died in road accident in Ludhiana and Firozpur

पंजाब : लुधियाना में फॉर्च्यूनर पलटने से डेयरी संचालक के बेटे की गई जान, जीरा में हादसे में नौजवान की मौत

Sun, 11 Apr 2021 06:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Apr 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Two died in road accident in Ludhiana and Firozpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लुधियाना में चंडीगढ़ रोड पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कार सवार डेयरी संचालक के बेटे की मौत हो गई। बेकाबू फॉर्च्यूनर कार पलटते हुए दीवार से टकरा गई थी। मृतक की पहचान डेयरी संचालक गगन अरोड़ा के बेटे संजम अरोड़ा (20) के रूप में हुई हैं। जानकारी के अनुसार संजम ने कुछ समय पहले ही नई फॉर्च्यूनर खरीदी थी। 

विज्ञापन


वह शनिवार को देर रात चंडीगढ़ रोड स्थित एक रेस्तरां से खाना खाने के बाद कोहाड़ा की तरफ चक्कर लगाने गया था। आते हुए वह वीडियो बना रहा था और उसकी गाड़ी बेकाबू हो गई। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ निरीक्षक दविंदर कुमार ने बताया कि संजम अरोड़ा के पिता गगन अरोड़ा की ताजपुर रोड पर डेयरी है। 
विज्ञापन


कुछ समय पहले ही वह नई फॉर्च्यूनर गाड़ी लेकर आए थे। शनिवार रात संजम खाना खाने के बाद दोस्तों से मिलने गया था। देर रात को परिवार वालों ने उसे फोन कर घर आने के लिए कहा तो उसने कहा कि वह कुछ समय में घर आ रहा है। देर रात को कोहाड़ा की तरफ चला गया। वहां से आते समय उसकी तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में संजम बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजपुर : सड़क हादसे में नौजवान की मौत
उधर, जीरा में फिरोजपुर रोड स्थित एक मैरिज पैलेस के नजदीक सड़क दुर्घटना में एक नौजवान की मौत हो गई। थाना सिटी जीरा पुलिस ने रविवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कमलदीप निवासी कुम्हार मंडी फिरोजपुर छावनी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वो और उसका भाई दीपक शर्मा (27) अलग-अलग बाइक पर सवार होकर शनिवार रात जीरा से फिरोजपुर आ रहे थे। 


जीरा बाजार में भीड़ होने के कारण वह पीछे रह गया और उसका भाई आगे निकल गया। जब वह फिरोजपुर रोड स्थित मैरिज पैलेस के पास पहुंचा तो सड़क पर बाइक समेत उसका भाई जख्मी हालत में गिरा पड़ा था। जख्मी हालत में दीपक को जीरा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। कमलदीप के मुताबिक अज्ञात वाहन ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मारी है। हादसे की जांच कर रहे एएसआई अनवर मसीह के मुताबिक कमलदीप के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपी चालक का सुराग लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed