{"_id":"5cf1fdf1bdec22074b0aa6ae","slug":"two-dead-body-found-on-railway-track-in-manimajra","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर दो कटे शव मिलने से सनसनी, साथ पढ़ती थी दोनों छात्राएं, वजह नहीं आई सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर दो कटे शव मिलने से सनसनी, साथ पढ़ती थी दोनों छात्राएं, वजह नहीं आई सामने
Sat, 01 Jun 2019 09:54 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीमाजरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीमाजरा
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 01 Jun 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मनीमाजरा के इंदिरा कॉलोनी में दो लड़कियों के एक साथ मरने की खबर से कॉलोनी में शोक की लहर थी। सुबह से लेकर शाम तक लोग इनकी मौत पर दुख व्यक्त कर रहे थे। दोनों लड़कियों के शव इंदिरा कॉलोनी और आईटी पार्क के बीच बने रेलवे फाटक के पास गुरुवार रात 11 बजे कटे मिले।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस के अनुसार दोनों ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दी है, क्योंकि दोनों के शव बीच में कटे हुए थे। रेलवे पुलिस ने दोनों के शव रेलवे ट्रैक से उठाकर अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों लड़कियों के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिए।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियां मनीमाजरा के हाईस्कूल में साथ पढ़ती थीं। एक लड़की का नाम मनीषा (17) जो मकान नंबर 1408 में रहती है। दूसरी लड़की का नाम सानिया (15) था जो मकान नंबर 1630 में रहती थी। पुलिस जांच में पता चला कि मनीषा ने हाल ही में दसवीं की परीक्षा दी थी और पास भी हो गई थी। दोनों लड़कियों ने जान क्यों दी इसके कारणों का अभी पुलिस को पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन