फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Cases of Suicide in Mansa and Halwara

Punjab: पति-पत्नी के बीच आया 'वो'... सहनशक्ति के पार हुआ दिल का दर्द तो अपनाया खौफनाक रास्ता

Mon, 09 Oct 2023 02:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा/हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा/हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 09 Oct 2023 02:32 PM IST
सार

मानसा के गांव चक्क भाई निवासी हरप्रीत सिंह (30) पुत्र ज्ञान सिंह पिछले दो साल से विदेश में रहता था। उसने पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। हलवारा में पत्नी और उसके प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आए युवक ने जान दे दी।

विज्ञापन
Two Cases of Suicide in Mansa and Halwara
पत्नी के अवैध संबंधों से तंग युवक ने दी जान - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मानसा और हलवारा में दो युवकों ने सुसाइड कर लिया। दोनों मामलों में अनैतिक संबंध सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच के बाद आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मानसा के गांव चक्क भाई निवासी हरप्रीत सिंह (30) पुत्र ज्ञान सिंह पिछले दो साल से विदेश में रहता था। उसने पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई सुरजन सिंह ने बताया कि उसके भाई हरप्रीत सिंह की शादी धुरी की लड़की के साथ हुई थी। इनका एक 8 साल का बेटा भी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जालंधर में आग में छह लोगों की मौत: सामने आई वजह, टीवी पर मैच देख रहा था परिवार... यूं दबे पांव आई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही हरप्रीत स्वदेश लौटा था। इस दौरान उसे अपनी पत्नी के करनैल सिंह के साथ अनैतिक संबंध होने का पता चला। इसी से परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। बुढलाडा पुलिस थाने के सहायक जसविंदर सिंह ने मृतक के भाई के बयान पर आरोपी पत्नी और करनैल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रेमी संग मिलकर किया प्रताड़ित, पति ने जहर निगल दी जान
वहीं हलवारा में पत्नी और उसके प्रेमी की प्रताड़ना से परेशान होकर हरजिंदर सिंह निवासी चौकीमान ने जहर निगल लिया। जगरांव सिविल अस्पताल से गंभीर हालत के चलते उसे लुधियाना भेज दिया गया, जहां शनिवार रात उसकी मौत हो गई। 

थाना सदर जगरांव पुलिस ने मृतक हरजिंदर सिंह की मां सुरजीत कौर के बयान पर हरजिंदर की पत्नी किरनपाल कौर और उसके प्रेमी गुरपिंदर सिंह निवासी गंजी गुलाब सिंह वाला थाना बाघापुराना जिला मोगा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने किरनपाल कौर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी अभी फरार है। सुरजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उनके सबसे छोटे बेटे हरजिंदर सिंह की शादी करीब पांच वर्ष पहले किरनपाल कौर से हुई थी। वह आए दिन झगड़ा कर मायके चले जाती थी। बाद में पता चला कि उसके गुरपिंदर सिंह से संबंध हैं। आखिर हरजिंदर ने जहर निगल लिया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed