{"_id":"810830095bae9d44155357091bf083bf","slug":"two-car-thieft-arrest-by-police-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन शातिरों की करतूतों को सुनेंगे तो चौंक जाएंगे आप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इन शातिरों की करतूतों को सुनेंगे तो चौंक जाएंगे आप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Feb 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-39 पुलिस ने नाके के दौरान शनिवार रात दो युवकों को चोरी की कार के साथ गिरफ्तार किया हैं।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान सेक्टर-40 निवासी सचिन वैद्य और सेक्टर-41 के चंकी कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, रिमांड के दौरान कई दूसरी चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस ने सेक्टर-39/40 की विभाजित सड़क के पास नाका लगाया हुआ था।
इस दौरान सचिन और चंकी एक मारुति कार में सवार होकर वहां से गुजर रहे थे। नाके के दौरान जब आरोपियों को रोककर उनसे गाड़ी से संबंधित दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया तो आरोपी कोई दस्तावेज नहीं पाए।
विज्ञापन
गाड़ी का नंबर जांचने पर पता चला कि आरोपियों ने गाड़ी में फर्जी नंबर प्लेट सीएचके-4070 लगा रखी है। जबकि, गाड़ी का असली नंबर-सीएचके-4970 है।
पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। सचिन वैद्य को पुलिस पहले भी चोरी के मामलों में पहले भी गिरफ्तार कर चुकी हैं।
सब्जी मंडी से भी हुई कार चोरी
सेक्टर-34 में लगने वाली सब्जी मंडी से भी एक कार चोरी का मामला पुलिस ने रविवार को दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-46 निवासी अनिक गोयल की कार चोरी हुई है।
विज्ञापन