फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two brothers shot dead in land dispute in Punjab's Gurdaspur

जमीन विवाद में बड़ी वारदात, पूर्व फौजी ने दो भाइयों की गोली मारकर हत्या की

Tue, 16 Jun 2020 06:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Jun 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Two brothers shot dead in land dispute in Punjab's Gurdaspur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जमीन विवाद में मंगलवार सुबह पूर्व फौजी ने दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घटना धारीवाल थाना के गांव आलोवाला बाऊली की है। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर मुख्य आरोपी पूर्व फौजी और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान दिलप्रीत सिंह (24) और गगनदीप सिंह (28) पुत्र अजीत सिंह निवासी कोट संतोख राए के रुप में हुई। एसएसपी गुरदासपुर रजिंदर सिंह सोहल, एसपी हरविंदर सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले गगनदीप सिंह और दिलप्रीत सिंह ने पूर्व फौजी जसविंदर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी आलोवाल बाऊली के घर के पास जमीन खरीदी थी। 
विज्ञापन


पूर्व फौजी की ओर से उन पर जमीन उसे देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसको लेकर कई बार दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बाद में गांव की पंचायत के ध्यान में भी मामला लाया गया और पुलिस में भी शिकायत दी गई लेकिन कोई फैसला होने से पहले ही यह वारदात हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गुरप्रीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव कोट संतोख राए ने बताया कि वह सुबह अपने ताया के लड़के गगनदीप सिंह और दिलप्रीत सिंह के साथ बाइक और एक्टिवा पर आलोवाल बाऊली में अपनी जमीन का जायजा लेने आए थे। जब उन्होंने अपने वाहन खड़े किए तो पूर्व फौजी जसविंदर सिंह, जिसका मकान जमीन के बिल्कुल साथ लगता है, हमें देखकर हाथ में दोनाली लेकर बाहर आ गया। उसके साथ उसका लड़का  सुखमनदीप सिंह, जमाई रूपिंदर सिंह, पत्नी हरजिंदर कौर, लड़की अमनदीप कौर और एक अन्य व्यक्ति भी था। 

बाहर आते ही पूर्व फौजी ने गगनदीप और दिलप्रीत पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने उस पर भी फायर किए जिससे वह जख्मी हो गया। एसएसपी रजिंदर सिंह सोहल ने बताया कि धारीवाल पुलिस की ओर से गुरप्रीत सिंह के बयान पर जसविंदर सिंह, सुखमनदीप सिंह, गुरपिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, अमनदीप कौर और एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। धारीवाल पुलिस ने मुख्य आरोपी जसविंदर सिंह और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल की गई दोनाली भी बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed