{"_id":"5d8d18768ebc3e013b2855f4","slug":"two-brothers-died-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत का मातमी खेलः एक जगह, एक वजह और एक साथ दो भाइयों को मिली एक जैसी मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मौत का मातमी खेलः एक जगह, एक वजह और एक साथ दो भाइयों को मिली एक जैसी मौत
Fri, 27 Sep 2019 01:31 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव माहरा में ट्राली में तूड़ा भरने के दौरान तूड़े का कूप गिरकर उसमें दबने से दो भाइयों की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मोहाना थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों का सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मूलरूप से बिहार के जिला मधेपुरा के गांव बंजौला फिलहाल गांव गुमड़ निवासी प्रवेश शाह (37) व प्रमोद शाह (35) तूड़े ढुलाई का काम करने वाले ट्रैक्टर पर मजदूरी का काम करते थे। वह लंबे समय से गुमड़ निवासी अंचल ठेकेदार के पास काम कर रहे थे। वीरवार तीसरे पहर वह गांव माहरा में नवीन के खेत में बने तूड़े के कूप से तूड़ा लेने आए थे।
विज्ञापन
जब वह तूड़ा ट्राली में डाल रहे थे तो अचानक तूड़े का ढेर उनके ऊपर गिर गया। तूड़े के ढेर के नीचे दबने से दोनों भाइयों का दम घुटने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मोहाना थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को तूड़े के ढेर से बाहर निकालकर सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव माहरा में तूड़े के ढेर में दबने से दो भाइयों की मौत हो गई। शवों का शवगृह में रखवाया है। मामले के बारे में मृतक के परिजनों को अवगत करवाया गया है। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी। सुमित, थाना प्रभारी मोहाना।