{"_id":"5827187c4f1c1b342fb3b1a9","slug":"two-boys-robbed-money-and-other-goods-from-hotel-room-cycle-cell-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में मेहमान के कमरे में की थी चोरी, साइबर सेल ने ऐसे दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में मेहमान के कमरे में की थी चोरी, साइबर सेल ने ऐसे दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 12 Nov 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
Jail Shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल में रुके मेहमान के कमरे में घुसकर चुरा ले गए थे सामान। साइबर सेल ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया मोबाइल व दो घड़ियां बरामद कर ली है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए साइबर सेल इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेक्खों ने बताया कि आरोपियों की पहचान मनीमाजरा निवासी शुभम (21) और कांसल के रहने वाले कवि बिष्ट के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सेक्टर 35 स्थित जी के इंटरनेशनल होटल में रुके एक गेस्ट के कमरे से दस हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन और घड़ियां चोरी की थी। चोरी का मामला सामने आने पर होटल की तरफ से सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया गया था। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी आरोपी कैद हुए थे। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी की फुटेज में आरोपियों की शक्लें साफ नहीं आई थी व उनकी पहचान नहीं हो पाई थी।
उसके बाद पुलिस ने चोरी किया हुआ मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगा दिया था। जिसके बाद कुछ दिन पहले ही आरोपियों ने फोन ऑन किया और पुलिस ने वैरिफाई करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों का कोई पुराना क्रिमिनल रिकार्ड नहीं है। शनिवार को दोनों को जिला अदालत में पेश कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।