{"_id":"6399813679d67e14496fd01f","slug":"two-bike-riding-youths-snatched-mobile-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बाइक सवार दो युवकों ने मारपीट कर मोबाइल छीना, पिंडारा गांव के पास की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind News: बाइक सवार दो युवकों ने मारपीट कर मोबाइल छीना, पिंडारा गांव के पास की वारदात
Wed, 14 Dec 2022 01:27 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 14 Dec 2022 01:27 PM IST
सार
युवक ने बताया कि वह जब पिंडारा गांव के पास पहुंचा तो दो युवक आए और मोबाइल मांगा। जब उसने युवकों को मोबाइल देने से मना किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल छीन कर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
जींद में पिंडारा गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक से मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। घटना को अंजाम देकर दोनों युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में लखमीरवाला गांव निवासी संजीव ने बताया कि वह शहर में एक कंप्यूटर सेंटर पर कंप्यूटर सीख रहा है। वह मंगलवार शाम को लगभग 6:30 बजे अपने घर जा रहा था। जब पिंडारा गांव के पास पहुंचा तो दो युवक आए और मोबाइल मांगा। जब उसने युवकों को मोबाइल देने से मना किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल छीन कर फरार हो गए। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मोबाइल फोन छीनने के आरोप में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन