फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two bike rider boys kidnapped minor girl and did gangrape at ludhiana of punjab

बाइक पर आए और लड़की को उठा ले गए, फिर वो बस चिल्लाती रह गई

Sat, 03 Dec 2016 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sat, 03 Dec 2016 05:09 PM IST
विज्ञापन
two bike rider boys kidnapped minor girl and did gangrape at ludhiana of punjab
gangrape
घर से किसी काम को निकली थी। दो युवक बाइक पर आए और उसे उठाकर ले गए। उसके बाद वो बस चिल्लाती रह गई। गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना पंजाब के लुधियाना की है। दो युवकों ने एक नाबालिग को अगवा कर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


पीड़िता ने सारी बात अपने मामा मामी को बताई। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना डिवीजन छह की पुलिस ने पीड़ित नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर महफूज और विक्की शर्मा के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं।

नशीला पदार्थ पिलाकर लूटी गई इज्जत

two bike rider boys kidnapped minor girl and did gangrape at ludhiana of punjab
gangrape - फोटो : demo
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, एक दिसंबर को नाबालिग घर के पास किसी काम से जा रही थी। आरोपी बाइक से जा रहे थे। आरोपियों ने उसके पास बाइक रोकी और उसे अगवा कर अपने साथ ले गए। आरोपियों ने पहले से किराए पर घंटाघर के पास कमरा ले रखा था। वह नाबालिग को वहां ले गए।

आरोपियों ने नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुराचार किया और उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को बताएगी तो उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा। घबराई नाबालिग घर पहुंची। उसके परिजनों ने इसके बारे में पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।

नाबालिग के मामा मामी आए और उन्होंने इस बारे में नाबालिग से बात की तो उसने सारी बात उन्हें बताई। जांच अधिकारी हरजिंदर कौर ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed