फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two ATM cards hackers arrested in Bhiwani

यूट्यूब से सीखा एटीएम कार्ड हैक करने का तरीका, मामूस लोगों को बनाने लगे शिकार...ऐसे आए पकड़ में

Sat, 24 Nov 2018 03:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Updated Sat, 24 Nov 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
Two ATM cards hackers arrested in Bhiwani
सांकेतिक तस्वीर

एटीएम कार्ड को हैक करने के बाद क्लोन तैयार कर उससे ठगी करने वाले युवकों के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो युवकों को काबू किया है। इनके कब्जे से एटीएम कार्ड स्कैन करने वाली मशीनों के अलावा लैपटॉप भी बरामद किया है। इनके पास से तीन क्लोन एटीएम कार्ड व तीन अन्य एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन


दिनोद गेट चौकी पुलिस ने जाटू लुहारी निवासी विनोद और हिसार जिले के गांव खांडाखेड़ी निवासी राकेश को गिरफ्तार किया है। ये दोनों एटीएम पर लोगों की मदद के बहाने एटीएम कार्ड को स्कैन करते थे और उसका क्लोन तैयार कर हैकिंग के जरिए ठगी कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से तैयार किए गए तीन क्लोन एटीएम कार्ड समेत छह कार्ड बरामद किए हैं। दोनों ने बताया कि रुपयों के लिए उन्होंने यूट्यूब पर यह फार्मूला देखा और ऑनलाइन मशीन मंगवाई।
विज्ञापन


 बिना कोई काम धंधा या मेहनत किए रातों-रात अमीर बनने के लिए विनोद व राकेश ने एटीएम कार्ड हैक करने का खेल शुरू किया। राकेश महज 12वीं तक पढ़ा है और विनोद महज 10वीं तक। यूट्यूब पर एटीएम कार्ड हैक करने का तरीका देखा और उसके बाद एटीएम कार्ड स्वाइप करने और कार्ड का क्लोन बनाने की मशीन ऑॅनलाइन मंगवाई। इसके बाद दोनों दिल्ली से एक्सपायरी डेट या ब्लॉक हुए एटीएम कार्ड इकट्ठे कर लोगों को जाल में फंसाया और उनके कार्ड के क्लोन तैयार कर ठगी शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Two ATM cards hackers arrested in Bhiwani
सांकेतिक तस्वीर

दिनोद गेट चौकी इंचार्ज दशरथ शर्मा ने बताया कि खांडा खेड़ी गांव निवासी राकेश ने 15 हजार रुपये में एटीएम कार्ड स्वाइप व 25 हजार रुपये में क्लोन तैयार करने की मशीनें ऑॅनलाइन मंगवाई और फिर एक्सपायर एटीएम कार्ड दिल्ली से लेकर उनके क्लोन तैयार किए। दोनों युवकों ने दिल्ली मैट्रो स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों और भोले लोगों को झांसे में लेकर एटीएम कार्ड पिन नंबर पता किए और फिर स्वाइप मशीन से उनके एटीम का सारा डाटा निकालकर क्लोन तैयार कर लिए। 

उन्होंने बताया कि फिलहाल क्लोन कर बनाए गए तीन कार्ड व तीन अन्य कार्ड बरामद कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस गिरफ्त में आए ये दोनों आरोपी अब एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। विनोद व राकेश ने बताया कि वो अमीर बनना चाहते थे। राकेश ने बताया कि उसने तो ऑनलाइन मशीन ही मंगवा कर दी। जबकि विनोद का कहना है कि वह तो 10वीं तक ही पढ़ा है। राकेश ही क्लोन तैयार करता। वह दो मिनट में एटीएम का क्लोन तैयार कर देता है। दोनों की मुलाकात पहली बार एक महीने पहले शादी समारोह में हुई थी।

यूं पकड़ में आए एटीएम हैकर 
पांच दिन पहले भिवानी रेलवे स्टेशन के पास कृष्णा कॉलोनी निवासी साकेत के साथ ठगी का प्रयास किया गया। एटीएम हैकर्स ने उसका पिन नंबर जानकर एटीएम कार्ड स्वाइप करना चाहा तो उसने शोर मचाया और हंगामा किया। लोगों ने आरोपी विनोद को पकड़ लिया। इसी दौरान दिनोद गेट चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विनोद से पूछताछ के दौरान राकेश का पता किया। जिसके बाद राकेश को पकड़ा गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed