फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two arrested for killing security guard in Fatehgarh Sahib

18 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी: ठेकेदार ने साथी संग मिल सिक्योरिटी गार्ड को इतना पीटा... जान ही चली गई

Tue, 18 Jul 2023 07:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब/अमलोह (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब/अमलोह (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Jul 2023 07:42 PM IST
सार

थानेदार साहिब सिंह ने ठेकेदार गुरमोहन सिंह निवासी झंबाली साहनी और उसके साथी भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा निवासी झंबाली साहनी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया और दोनों को अमलोह की अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। 

विज्ञापन
Two arrested for killing security guard in Fatehgarh Sahib
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देतीं एसएसपी डॉ. रवजोत गरेवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने अमलोह निवासी सरबजीत सिंह की हत्या का मामला 18 घंटे में सुलझा लिया है। एसएसपी डॉ. रवजोत गरेवाल ने बताया कि महिंदर कौर पत्नी सरबजीत सिंह निवासी क्वार्टर नंबर 3 सिविल अस्पताल अमलोह ने 16 जुलाई को अमलोह पुलिस को बयान दर्ज कराया था कि उनके पति सरबजीत सिंह एपी गोदाम गोबिंदगढ़ में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। इस गोदाम का ठेकेदार गुरमोहन सिंह निवासी झंबाली साहनी है। शिकायतकर्ता के बताया था कि 14 जुलाई को उनके पति घर से काम पर गए और घर नहीं लौटे।

विज्ञापन


जब उसने फोन किया तो ठेकेदार गुरमोहन सिंह ने फोन उठाया और कहने लगा कि सरबजीत सिंह ने हमारी कंपनी की कलेक्शन हड़प ली है और हमारे पैसे नहीं दे रहा है। वह यह भी नहीं बता रहा है कि उसने पैसे कहां इस्तेमाल किए। हम इस पर केस दर्ज करवाने के लिए भादसों लेकर जा रहे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ देर बाद गुरमोहन सिंह ठेकेदार के साथ एक अज्ञात व्यक्ति उसके पति को बेहोशी की हालत में अपनी वरना कार में लेकर पहुंचे। उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुके। दर्द से कराहते हुए उसके पति ने बताया कि ठेकेदार और उसके साथी ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की है। जब उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थानेदार साहिब सिंह ने ठेकेदार गुरमोहन सिंह निवासी झंबाली साहनी और उसके साथी भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा निवासी झंबाली साहनी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया और दोनों को अमलोह की अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस ने आरोपियों से कत्ल में इस्तेमाल वरना कार भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed