फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Troubled by wife and inlaws married man commit suicide

पत्नी-ससुर से दुखी था, जिंदा जल गया

Mon, 18 Aug 2014 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 18 Aug 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
Troubled by wife and inlaws married man commit suicide

पंजाब के लुधियाना में पत्नी और ससुर की बातों से तंग शहीद भगत सिंह नगर निवासी अजय कुमार ने शनिवार की सुबह खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा दी।

विज्ञापन


किसी तरह आग पर काबू पाकर उसे इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया। सूचना मिलने के बाद थाना सदर के अधीन आती चौकी मराडों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अजय के खिलाफ आत्महत्या करने की कोशिश का केस दर्ज किया।

विज्ञापन

रोजाना के घरेलू कलह से था परेशान

Troubled by wife and inlaws married man commit suicide

रविवार सुबह अजय ने इलाज के दौरान डीएमसी अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने अजय की पत्नी नेहा और उसके ससुर रामतीर्थ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

चौकी मराडों के इंचार्ज बलबीर सिंह ने कहा कि अजय एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसकी शादी मई 2013 में आरोपी नेहा से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद अक्सर नेहा और अजय के बीच में घरेलू बातों के लिए झगड़ा शुरू हो गया। नेहा व उसके पिता रामतीर्थ ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।

कलह के बाद खुद को लगाई आग

Troubled by wife and inlaws married man commit suicide

शनिवार की सुबह नेहा और रामतीर्थ का अजय के साथ घरेलू बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान अजय ने अपने घर में ही खुद पर तेल डाल आग लगा ली। उसके चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए।

लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस के आने से पहले ही लोगों ने अजय को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल दाखिल कराया। वहां से डॉक्टरों ने उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया।

वहां रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। एएसआई बलवीर सिंह ने कहा कि नेहा और उसके पिता अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed