फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trapped in love, the false promise of marriage and then Rape

प्यार में फांसा, दिया शादी का झांसा और फिर एक साल तक 'गंदा काम'

Sun, 04 Sep 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 04 Sep 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
Trapped in love, the false promise of marriage and then Rape
रेप - फोटो : Demo Pic
लड़की गर्भवती हो गई, युवक को इसका पता लगा तो शादी करने से मुकर गया। मामला चंडीगढ़ के मौलीजागरां का है। एक युवक ने 19 साल की लड़की को अपने प्रेम जाल में ऐसा फंसाया कि वह अब समझ नहीं पा रही है कि वह क्या करे। लड़की अब चार माह की गर्भवती है। उसके प्रेमी को जब इसका पता लगा तो वह उससे दूर होने लगा। अब पीडि़ता ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक उसकी अजय से मुलाकात एक साल पूर्व हुई थी। दोनों में धीरे-धीरे बातचीत होने लगी। इसके बाद यह बातचीत प्रेम में बदल गई। दोनों रात-रात तक बात करने लगे और एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। युवक लड़की अक्सर अपने विकासनगर स्थित घर पर बुलाता था। दोनों यहां आपस में बैठकर पर बातें करते थे। इसके बाद दोनों के बीच इस दौरान कई बार शारीरिक संबंध भी बने।
विज्ञापन

घर बुलाकर प्रेमिका से कर रहा था एक साल से दुराचार

Trapped in love, the false promise of marriage and then Rape
Rape - फोटो : Demo Pic
युवती के मुताबिक युवक ने उससे शादी करने का वादा कर संबंध बनाए। अब जब उसे कुछ शंका हुई तो उसने जांच कराई। इसमें वह गर्भवती निकल आई। युवती के मुताबिक वह चार माह की गर्भवती है। उसने जब इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो परिजनों ने भी युवक अजय से उनकी लड़की से शादी करने को कहा, लेकिन अब वह शादी की बात से मुकर रहा है।

युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवती का मेडिकल करवा कर उसके बयान भी मजिस्टे्रट के समक्ष दर्ज करवाए दिए गए हैैं। मौलीजागरां थाना प्रभारी बलदेव कुमार ने आरोपी 22 वर्षीय युवक अजय को विकास नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed