फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tota Singh, Suchha Singh, Nirmal Kahle appeared in court

पंजाब की राजनीति के तीन दिग्गज अदालत में पेश

Thu, 07 Nov 2013 10:17 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 07 Nov 2013 10:17 AM IST
विज्ञापन
Tota Singh, Suchha Singh, Nirmal Kahle appeared in court
अकाली दल के तीन दिग्गज नेता पूर्व मंत्री तोता सिंह, सुच्चा सिंह लंगाह और पूर्व स्पीकर निर्मल सिंह काहलों बुधवार को मोहाली अदालत में पेश हुए।
विज्ञापन


तीनों के खिलाफ विजिलेंस ने कांग्रेस कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। अदालत ने तीनों केसों की अगली सुनवाई 13 नवंबर निर्धारित की है।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के भर्ती घोटाले में नामजद जत्थेदार तोता सिंह अपने वकीलों के जरिये अदालत में पेश हुए। इस केस में नामजद अन्य आरोपी बोर्ड की डिप्टी डायरेक्टर पवित्तरपाल कौर, पूर्व सचिव जगजीत सिंह, अमर सिंह, तीरथ सिंह भी अदालत में पेश हुए।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री निर्मल सिंह काहलों भी विजिलेंस द्वारा दर्ज जेसीबी मशीन घोटाले के मामले में बुधवार को अपने वकीलों के जरिये अदालत में पेश हुए। इस केस में सरकारी और बचाव पक्ष की गवाहियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने केस की अगली सुनवाई 13 नवंबर को रखी है। पूर्वमंत्री सुच्चा सिंह लंगाह आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश हुए। इस केस में बचाव पक्ष की गवाहियां चल रही हैं। सरकारी पक्ष के गवाहों और जांच अधिकारी की गवाहियां हो चुकी हैं।


वल्टोहा मामले की सुनवाई बीस को
एसएस बोर्ड के पूर्व चेयरमैन तेजिंदरपाल सिंह संधू, मुख्य संसदीय सचिव विरसा सिंह वल्टोहा और अन्यों के खिलाफ विजिलेंस द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार केस की सुनवाई 20 नवंबर को होगी।

सुनवाई के दौरान संधू, वल्टोहा और अन्य आरोपी अदालत में पेश हुए। इस मामले में बचाव पक्ष की गवाहियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed