{"_id":"004e14f202dabbaadf93060ede7f32ca","slug":"told-himself-fortis-staff-and-cheating-one-and-half-laks","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्टिस कर्मी बताकर ऑपरेशन के नाम पर ठगे डेढ़ लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोर्टिस कर्मी बताकर ऑपरेशन के नाम पर ठगे डेढ़ लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 24 Apr 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
एक मजबूर पिता से उसकी बेटी का ऑपरेशन करवाने के नाम पर लगभग डेढ़ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। थाना फेज-8 पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
वीरवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी से कई और ठगी के मामले खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में सिरसा निवासी प्रमोद कुमार ने बताया था कि उसकी बेटी के दिल में छेद है। इसलिए वह बेटी को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में इलाज के लिए लाए थे।
विज्ञापन
प्रमोद कुमार ने बताया कि उसी दौरान अस्पताल में उनकी मुलाकात राजीव गुप्ता निवासी करनाल से हुई। उसने खुद को फोर्टिस अस्पताल में मार्केटिंग डिपार्टमेंट का कर्मचारी बताया।
साथ ही राजीव ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी के ऑपरेशन के लिए चार से पांच लाख रुपये का खर्च आएगा। फोर्टिस अस्पताल का कर्मी होने के चलते उनकी बेटी का ऑपरेशन वह एक लाख 40 हजार रुपये में करवा देगा।
प्रमोद कुमार ने बताया कि इस पर वह उसकी बातों में आ गए और उन्होंने उस पर भरोसा कर उसे पैसे दे दिए। इस पर उसने उन्हें केवल 40 हजार रुपये की रसीद काटकर दे दी।
इसके बाद वह काफी समय तक राजीव का इंतजार करते रहे। काफी समय बीत जाने के बाद राजीव ने न तो उनकी बेटी का ऑपरेशन करवाया और न ही उनके पैसे वापस किए।
इस पर उन्होंने इसकी शिकायत फेज-8 थाने में दर्ज करवाई। एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि पूरी जांच पड़ताल के बाद राजीव कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं अस्पताल के प्रवक्ता का कहना है कि राजीव गुप्ता नाम का कोई भी कर्मचारी उनके मार्केटिंग डिपार्टमेंट में नहीं है। साथ ही पकड़े गए आरोपी का उनके अस्पताल से कोई संबंध नहीं हैं।