फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three youth died when taking selfie on railway track in Panipat

रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेना पड़ा भारी, दो भांजों समेत मामा की ऐसे चली गई जान, परिवार में कोहराम

Tue, 30 Apr 2019 10:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Apr 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Three youth died when taking selfie on railway track in Panipat
सांकेतिक तस्वीर

पानीपत के सेक्टर 6 स्थित ताऊ देवी लाल पार्क के पीछे रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेते समय ट्रेन की चपेट में आने से सोमवार शाम दो भांजों सहित मामा की मौत हो गई। हादसे में दिल्ली निवासी युवक बाल-बाल बच गया। इनमें दो लोग अशोक विहार कॉलोनी स्थित मृतक शनि के घर शुक्रवार को होने वाले शादी समारोह में शामिल होने आए थे। 

विज्ञापन


रिश्तेदार के घर बोर होने पर बाइक से घूमने के बहाने चारों ताऊ देवी लाल पार्क आए। उसके बाद वे पार्क के पीछे रेलवे ट्रैक पर चले गए और सेल्फी लेते समय लोकल ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे का शिकार हुए दोनों चचेरे भाइयों का मामा मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला था। सामान्य अस्पताल में मृतकों का पंचनामा भरवा कर तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


हादसे के बाद घर की खुशियां अचानक से गमगीन माहौल में बदल गईं। मृतकों के रिश्तेदार अजय ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना शाम साढ़े 7 बजे मिली। परिजन रेलवे ट्रैक पर पहुंचे तो उन्होंने तीनों के शव को कटी हुई हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़े हुए देखा। पूछने पर मौके पर जमा लोगों ने बताया कि ये चारों काफी देर से रेलवे ट्रैक पर सेल्फी ले रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Three youth died when taking selfie on railway track in Panipat
सांकेतिक तस्वीर

कभी रेलवे ट्रैक पर लेट कर फोटोग्राफी कर रहे थे, तो कभी ट्रैक पर बैठकर फोटो शूट कर रहे थे। इसी बीच जब चारों सेल्फी लेने लगे, तो इन्होंने पीछे से आ रही ट्रेन को अपने मोबाइल फोन के फ्रंट कैमरे में देखा। शाम करीब साढ़े पांच बजे ट्रेन को देखकर चारों में से एक युवक उसके बायीं ओर कूदा, तो बाकी तीनों उनके दाहिने हाथ की ओर रेलवे ट्रैक पर कूद पड़े। 

जैसे ही तीनों दूसरे ट्रैक पर कूदे, तभी पीछे से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में तीनों आ गए, जिससे शनि (17) व चमन (18 ) और उनके मामा किशन (17) की मौके पर ही मौत हो गई। चमन पुत्र भूपेंद्र निवासी राकेश कॉलोनी व शनि पुत्र सुरेश अशोक विहार कॉलोनी चचेरे भाई थे। ट्रेन के जाने के बाद झाड़ियों में कूदा दिनेश उठा और उसने तीनों को तलाशना शुरू किया।

कुछ दूरी पर तीनों के शव को पड़ा देख वह फूट-फूट कर रोने लगा और बेहोश हो गया। जीआरपी एसआई राजीव ने बताया कि ये हादसा करीब साढ़े 5 बजे का है। इनकी मौत रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेते हुए पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed