रेवाड़ी में हुआ बड़ा सड़क हादसा, ट्राले ने पिकअप को मारी टक्कर तीन लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ मार्ग पर रविवार सुबह गांव डहीना के समीप तेज रफ्तार ट्राले ने एक पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक भागने लगा तो उसे रुकवाने के लिए दो लोग आगे आ गए और ट्राला चालक उनको रौंदता चला गया।
इससे हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई। हादसे के बाद कुछ दूर जाकर ट्राले को सड़क पर छोड़कर चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में धारा 279 और 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह तीन पिकअप पर कड़बी (पशुओं का हरा चारा) लेकर कनीना से बानसूर की ओर जा रहे थे। महेंद्रगढ़ रोड पर डहीना के समीप सामने से आ रहे ट्रॉले ने एक पिकअप को टक्कर मार दी। ट्राले की टक्कर से पिकअप सड़क किनारे पलट गई और पीछे से आ रही दूसरी पिकअप भी उससे टकरा गई।
हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे ट्राला चालक को दो लोगों ने रुकवाने के प्रयास किया, जिन्हें रौंदात हुआ ट्राला चालक आगे बढ़ गया। हादसे में राजस्थान के अलवर जिले के गांव हरसौरा निवासी पिकअप चालक सुरेश (45) और ट्राला चालक को रुकवाने की कोशिश में हनुमान (38), राजेंद्र सिंह(40) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची डहीना चौकी पुलिस ने तीनों को रेवाड़ी स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। जानकारी के अनुसार तीनों मृतक कड़बी के व्यापारी थे और सभी एक ही गांव के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस ने मामले में धारा 279 और 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीनों मृतक राजस्थान के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। चालक ट्राले को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। ट्राला को अपने कब्जे में ले लिया है तथा मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। -एसआई बहादुर सिंह, डहीना चौकी इंचार्ज।