फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three people of the same family ate poison, two death, one serious in ludhiana

एक ही परिवार के तीन लोगों ने निगला जहर, माता-पिता की मौत...सुसाइड नोट में लिखी मरने की वजह

Sun, 03 Feb 2019 09:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 03 Feb 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
three people of the same family ate poison, two death, one serious in ludhiana
अस्पताल में भर्ती प्रवीण

मकान मालिक की प्रताड़ना से परेशान होकर एक परिवार ने जहर निगल लिया। लुधियाना के गुरु अर्जुन देव नगर में यह परिवार रहता था। परिवार लगभग ढाई साल से इस मकान में रह रहा था। जहर निगलने वाले दंपति की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि अनाथ हो चुके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। डिविजन नंबर सात की पुलिस ने मौके पर मिले सुसाइड नोट के आधार पर मकान मालिक, उसके बेटे, दो बेटियों और दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


मृतक सुशील कुमार (70) की सबसे छोटी विवाहित बेटी संगीता ने बताया कि उसके पिता हौजरी का काम करते थे। शुक्रवार देर शाम पिता ने उन्हें होशियारपुर स्थित टांडा में फोन कर बताया कि मकान मालिक उन्हें मकान खाली करने के लिए प्रताड़ित कर रहा है। परेशान होकर उसकी मां आशा (65) और भाई प्रवीण (42) सहित पिता ने जहर निगल लिया है। 
विज्ञापन


संगीता ने तुरंत मामले की सूचना लुधियाना पुलिस कंट्रोल रूम मे दी। पुलिस मौके पर पहुंच तो गई, लेकिन जहर खाने से तड़प रहे किसी भी पारिवारिक सदस्य को अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं की। जब वह मौके पर पहुंची तो उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसके पिता की मौत हो चुकी थी, जबकि मां आशा रानी ने भी कुछ समय बाद दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिक और उसके रिश्तेदार मौत के जिम्मेदार

मृतक सुशील कुमार की ओर से लिखे सुसाइड नोट को पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया है। इसमें लिखा है ‘मैं सुशील कुमार मरने से पहले एसएसपी लुधियाना को लिख रहा हूं कि हमें मरने के लिए मजबूर करने वाले मकान मालिक डिंपल कपूर, उसका बेटा मवनीश कपूर, लड़की आइना और अलीशा है। डिंपल कपूर की सास भी उन्हें आकर गालियां देती हैं। हमने अदालत से स्टे ऑर्डर भी ले रखा है।

फिर भी हमें मारा पीटा गया। हमने सात नंबर डिविजन पुलिस को शिकायत भी दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। हमारे मरने के बाद घर का सारा सामान हमारी बेटी को दे दिया जाए और हमारी चिताओं को मुखाग्नि बेटी दे। इस मामले में डिंपल का जीजा पवन कुमार भी जिम्मेदार है।’

पुलिस ने मृतक दंपति की बेटी के बयान और मौके पर मिले सुसाइड नोट के आधार पर मकान मालिक सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जहां तक पुलिस द्वारा अस्पताल नहीं पहुंचाने की बात है, वो गलत है।  -राजेश ठाकुर, एसएचओ डिविजन 7

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed