फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people killed in road accident in Haryana

कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, दो दोस्तों की मौत, पुलिस के जवान की भी गई जान

Fri, 14 Dec 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चरखी दादरी (हरियाणा) Updated Fri, 14 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
Three people killed in road accident in Haryana
अनियंत्रित होकर पलटी कार

दादरी-बाढ़डा मुख्यमार्ग पर एक ब्रेजा गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार हांसी निवासी दो दोस्तों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। गुरुवार सुबह सदर थाना पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में करवाया और घायल युवकों को भी परिजन अपने साथ ले गए। उनको हिसार के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। ब्रेजा सवार युवक शहर में एक शादी समारोह में शरीक होने आ रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हांसी निवासी अमन (22), नितेश (22), पीयूष (20) और अतुल (22) बुधवार को दादरी शहर में आयोजित एक समारोह में शरीक होने अपनी ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर हांसी से चले थे। गाड़ी अमन चला रहा था। रात 11 बजे जब वे दादरी-बाढ़डा मुख्यमार्ग स्थित गांव बिरही कलां के समीप पहुंचे तो अचानक अमन ने गाड़ी से संतुलन खो दिया। 
विज्ञापन


गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गई। गड्ढे में पानी भरा था। गाड़ी का अगला हिस्सा पानी में डूब गया। घटना में चालक अमन और बगल में बैठे नितेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहन रोककर गाड़ी सवारों को संभाला और घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Three people killed in road accident in Haryana
मामले में कार्रवाई करती पुलिस

इसी दौरान मामले की सूचना सदर पुलिस को दी गई। इसके तुरंत बाद सदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृत युवकों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया। मृतकों और घायलों की पहचान होने पर घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद हांसी से मृतकों के परिजन भी दादरी पहुंचे। मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। वहीं, घायल अतुल और पीयूष को भी परिजन रेफर करवाकर अपने साथ ले गए। सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि उन्हें दादरी स्थित एक वाटिका में आना था। 

पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए है। इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई पुलिस ने की है। गाड़ी अनियंत्रित होने के बाद सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई। गाड़ी सवार दो अन्य युवक पीयूष व अतुल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।  - नवीन कुमार, हेड कांस्टेबल, सदर थाना 
 

खेतों में गिरी कार, दिल्ली पुलिस कर्मी की मौत

बादली के गांव बुपनियां के नजदीक कुंडली-मानसेर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे पर अचानक नील गाय सामने आने से एक कार असंतुलित होकर नीचे खेतों में पलट गई। इस हादसे में दिल्ली पुलिस के मुख्य सिपाही की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल दोनों दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। मृतक की पहचान सोनीपत निवासी सत्यनारायण (46) के तौर पर हुई है। 

सत्यनारायण दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल था। फिलहाल विजिलेंस सेल में उसकी ड्यूटी चल रही थी। बुधवार को वह गुरुग्राम में स्थित अपने एक परिचित के यहां शादी समारोह में गया हुआ था। उसके साथ गांव के ही निवासी दो व्यक्ति जगबीर व धर्मबीर भी शादी में गए थे। देर शाम ये वापस गुरुग्राम से सोनीपत के लिए चल दिए।

जब गांव बुपनियां के पास केएमपी पर पहुंचे दो इनकी गाड़ी के सामने अचानक एक नील गाय आ गई। नील गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और केएमपी से पलटकर नीचे खेतों में जा गिरी। यह हादसा करीब दस बजे हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed