फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people including husband and wife died in road accident

गुरदासपुरः हंसते-खेलते शादी में जाने को निकला था परिवार, रास्ते में मिल गई मौत, हादसे में सब खत्म

Sat, 08 Dec 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर ( पंजाब) Updated Sat, 08 Dec 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
Three people including husband and wife died in road accident
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी

विवाह के लिए निकला एक हंसता-खेलता परिवार पूरी तरह से तबाह हो गया। सड़क हादसे में परिवार ही खत्म हो गया। पहले मां-बाप की मौत हुई और बाद में मासूम ने भी दम तोड़ दिया। यह दर्दनाक हादसा पंजाब के गुरदासपुर में हुआ। गुरदासपुर के गांव बब्बेहाली में टैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक दंपति और मासूम बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन


वीरू निवासी संतोष नगर हरचोवाल शुक्रवार को बाइक से अपनी पत्नी और बच्ची के साथ विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर -ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। तिब्बड़ थाना के प्रभारी श्यामलाल ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार वीरू निवासी संतोष नगर हरचोवाल शुक्रवार को अपनी पत्नी पिंदु और छोटी बच्ची प्रभजोत कौर के साथ बाइक पर अपनी भांजी के पास चंडीगढ़ के समीप गांव मराड़ा जा रहा था। जब वह बब्बेहाली के समीप स्थित नहर के निकट पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दंपति की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बच्ची प्रभजोत कौर ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में तिब्बड़ थाना के प्रभारी श्यामलाल ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि दंपति का शव क्षत-विक्षप्त हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed