फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people died in different road accidents in Firozpur and Patiala

हादसों में तीन की मौत: फिरोजपुर में दंपती की गई जान, दो बच्चे समेत तीन जख्मी, पटियाला में चालक की मौत

Mon, 29 Nov 2021 06:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, फिरोजपुर/पटियाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, फिरोजपुर/पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Nov 2021 06:54 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर व पटियाला जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में दंपती भी शामिल हैं। वहीं दो बच्चों समेत तीन लोग जख्मी हैं।  

विज्ञापन
Three people died in different road accidents in Firozpur and Patiala
हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजपुर-मोगा राजमार्ग स्थित गांव हकूमत वाला के नजदीक सोमवार सुबह इनोवा कार और थ्री-व्हीलर की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में थ्री-व्हीलर सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

विज्ञापन


जख्मियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चालक की गंभीर हालत देख उसे फरीदकोट स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक निर्मल सिंह निवासी फिरोजशाह के घर में एक सप्ताह बाद किसी की शादी होनी है। 
विज्ञापन


खरीदारी करने थ्री-व्हीलर पर निर्मल सिंह, उनकी पत्नी कुलविंदर कौर व दो बच्चे मोगा जा रहे थे। फिरोजपुर-मोगा राजमार्ग स्थित सरहिंद व राजस्थान नहर के ऊपर चल रहे पुल निर्माण के कारण सड़क जगह-जगह से टूटी है। जैसे ही उनका थ्री-व्हीलर गांव हकूमत वाला के नजदीक पहुंचा तो तेज रफ्तार इनोवा कार ने थ्री-व्हीलर को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में निर्मल सिंह व कुलविंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि थ्री-व्हीलर में सवार दोनों बच्चे व चालक गंभीर जख्मी हो गए। तीनों को जख्मी हालत में स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया। थ्री-व्हीलर चालक बलवीर सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी फिरोजशाह को फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया है। बलवीर की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कार चालक फरार है।

पटियाला:  टेंपो के उड़े परखच्चे, चालक की मौत
नाभा-मालेरकोटला रोड पर गांव लधाहेड़ी के नजदीक रविवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कार्पियो व टेंपो (छोटा हाथी) के बीच हुई टक्कर में टेंपो चालक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। मृतक टेंपो चालक की पहचान सुखबीर सिंह (37) निवासी गांव लधाहेड़ी के तौर पर हुई है।

पुलिस ने मामले में पीड़ित परिवार का बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी थी। मरने वाले चालक के भाई गुरदीप सिंह ने बताया कि उसका भाई सुखबीर सिंह खन्ना मंडी से पशु लेकर घर आ रहा था। इसी बीच गांव पहुंचने से पहले ही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टेंपो में टक्कर मार दी। 

हादसे में सुखबीर सिंह व उसका साथी जोगिंदर सिंह दोनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही सुखबीर सिंह की मौत हो गई। वहीं उसके साथी जोगिंदर सिंह की दोनों टांगें टूट गईं। उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गुरदीप सिंह ने बताया कि सुखबीर सिंह घर में अकेला कमाने वाला था। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। हादसे के कारण उसका परिवार बर्बाद हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed