{"_id":"612f51ac557ec25cee44ea93","slug":"three-people-died-and-two-scorched-due-to-electric-shock-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के जींद में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा के जींद में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से झुलसे
Wed, 01 Sep 2021 03:58 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 01 Sep 2021 03:58 PM IST
सार
हरियाणा के जींद में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हैं। तीनों मृतक पानीपत के रहने वाले थे। पुलिस ने घटना की जानकारी घायलों और मृतकों के परिजनों को दे दी है। वहीं मामले की जांच में भी जुट गई है।
विज्ञापन
अमीर, मोमिन और अमजद की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के सफीदों उपमंडल के गांव मलार के नजदीक बिजली की हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से पानीपत के तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक गंभीर झुलस गए हैं। 11 हजार वोल्टेज की लाइन की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तीनों मृतक युवक तूड़ी (भूसा) से भरी ट्रॉली पर बैठे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सफीदों पुलिस के अनुसार युवकों ने मलार गांव में तूड़ी खरीदी थी। बुधवार दोपहर ट्राली में तूड़ी भरकर यह लोग वापस जा रहे थे। इस दौरान तीन लोग ट्राली के ऊपर बैठ गए, जबकि दो ट्रैक्टर पर बैठ गए।
विज्ञापन
11 हजार वोल्टेज की लाइन के नीचे से निकलते वक्त ट्राली तार के संपर्क में आ गई। इसके बाद डंडे के सहारे युवकों ने बिजली के तार को ऊपर उठाने की कोशिश की, इसी दौरान तीनों करंट की चपेट में आ गए। पुलिस के अनुसार हादसे में पानीपत जिले के गढ़ी बेसर निवासी 18 वर्षीय अमीर, 18 वर्षीय अमजद व गांव राणा माजरा निवासी 25 वर्षीय मोमिन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सफीदों के नागरिक अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन