{"_id":"5bc0a8b5bdec2269b7315aa3","slug":"three-people-die-in-bus-accident-in-phillaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसाः खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बस, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्दनाक हादसाः खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बस, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, छह घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिल्लौर (पंजाब)
Updated Fri, 12 Oct 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से भिड़ी बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर दिल्ली नेशनल हाईवे पर फिल्लौर के निकट शुक्रवार सुबह यात्रियों से भरी तेज रफ्तार प्राइवेट बस ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में 3 यात्रियों की की मौत और 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को फिल्लौर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद काफी समय तक यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गगनदीप कंपनी की बस जालंधर से लुधियाना जा रही थी। बस ओवर स्पीड होने के कारण दूसरी साइड पर खड़े ट्रक से जा टकरा गई। हादसे में दंपति सहित तीन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कृष्ण गोपाल, उनकी पत्नी अपर्णा बांसल निवासी लुधियाना और दर्शन लाल निवासी जमालपुर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि बस काफी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने ही घायलों को बस से निकाला और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन