फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three missing after car falls into canal in Pathankot of Punjab

Pathankot News: गाड़ी सीखते वक्त बड़ा हादसा, यूबीडीसी नहर में गिरी कार, तीन युवक लापता, दो को बचाया गया

Sun, 30 Apr 2023 10:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 30 Apr 2023 10:31 PM IST
सार

जांच अधिकारी ने बताया कि लोगों ने कार को नहर में गिरते देखा तो शोर मचा दिया और पुलिस को सूचना दी। दो युवक सुरिंदर और प्रिंस कार से निकलकर बाहर आ गए। जबकि तीन कार के साथ ही नहर में बह गए। उच्च अधिकारियों के अलावा एनडीआरएफ और नहर विभाग को सूचित दे दी गई है।

विज्ञापन
Three missing after car falls into canal in Pathankot of Punjab
नहर से बाहर निकले युवकों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पठानकोट के माधोपुर स्थित अपरबारी दोआब नहर में रविवार देर शाम एक एसयूवी कार गिर गई। कार में पांच लोग सवार थे। इनमें दो लोगों को बचा लिया गया लेकिन तीन लोग बह गए हैं। थाना सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से लापता युवकों की खोज शुरू की। बताया जा रहा है कि सभी युवक पंजाब नेशनल बैंक (सैली रोड) के कर्मचारी हैं। इनमें से एक युवक कार चलाना सीख रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।

विज्ञापन


हादसे में कार चला रहा माधोपुर निवासी अशोक कुमार, साथ में बैठे चंडीगढ़ निवासी अजय बाबुल और पीछे बैठा पठानकोट निवासी विशाल लापता है। वहीं कार में पीछे बैठे राजस्थान के जिला अलवर निवासी सुरिंदर शर्मा और बिहार के वैशाली निवासी प्रिंस राज को बचा लिया गया है। सुजानपुर थाने के एडिशनल एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि देर शाम पांचों कर्मचारी कार में सवार थे। इनमें से माधोपुर निवासी अशोक कुमार कार चलाना सीख रहा था और उसके साथ कार मालिक चंडीगढ़ निवासी अजय बाबुल आगे की सीट पर बैठा था। अचानक कार अनियंत्रित होकर यूबीडीसी नहर में जा गिरी। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि लोगों ने कार को नहर में गिरते देखा तो शोर मचा दिया और पुलिस को सूचना दी। दो युवक सुरिंदर और प्रिंस कार से निकलकर बाहर आ गए। जबकि तीन कार के साथ ही नहर में बह गए। उच्च अधिकारियों के अलावा एनडीआरएफ और नहर विभाग को सूचित दे दी गई है। बहाव कम होते ही गोताखोर नहर में उतर कर बचाव अभियान शुरू करेंगे। समाचार लिखे जाने तक लापता तीनों लोगों का कुछ सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed