फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three MBBS Students Died in Road Accident at Jalandhar

जालंधरः हादसे में एमबीबीएस के तीन छात्रों के मौत, रिजल्ट आने के बाद जश्न मनाने जा रहे थे

Wed, 22 Jan 2020 05:48 PM IST
खुशबू गोयल सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 22 Jan 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Three MBBS Students Died in Road Accident at Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर

अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर परागपुर जीटी रोड पर देर रात 11:30 पर हुए दर्दनाक हादसे में जालंधर स्थित पिम्स मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कर रहे 3 छात्रों की मौत हो गई। तीनों बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर नेशनल हाईवे पर हाई स्पीड पर जा रहे थे कि मोटरसाइकिल बेकाबू हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिवार वालों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान हरकुलदीप सिंह निवासी बटाला, तेजपाल सिंह निवासी भटिंडा और विनीत कुमार निवासी पटियाला के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक तीनों ने एमबीबीएस की दूसरे वर्ष की परीक्षा पास की थी और इस खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए जालंधर से फगवाड़ा की तरफ निकले थे, लेकिन रास्ते में उनके साथ ये खौफनाक हादसा हो गया। 
विज्ञापन


तीनों हवेली रेस्तरां में खाना खाने जा रहे थे। घटना रात को 11:30 के आसपास सैफरन माल के निकट घटी और उस समय अंधेरा व हाईवे खाली होने के कारण किसी को पता नहीं चल सका कि घटना कैसे हुई? तीनों जख्मी हालत पर सड़के पर खून से लथपथ पड़े थे। एसीपी हरसिमरत छेतरा का कहना है कि ऐसी आशंका है कि तीनों हाईस्पीड पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रिप्पल राइडिंग पर जा रहे थे कि छोटे-छोटे गड्डे से उनकी बाइक निकली और जंप होने के बाद बेकाबू होकर साइड में लोहे की रेलिंग से जा टकराई। जिसके बाद तीनों के सिर लोहे से टकराये और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तीनों विद्यार्थियों के साथी भी आगे चल रहे थे, जो कुछ देर बाद अपने साथियों को वापस देखने आए तो पता चला कि उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। तीनों छात्र की पहचान होने के बाद पुलिस ने उनके परिवार वालों को सूचना दी और रात को ही परिजन जालंधर पहुंचे। बुधवार को तीनों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल से करवाकर शव उनके परिवार वालों को सौंप दिये गए हैं।

एक साथ हुआ पोस्टमार्टम, परिवारों में मचा कोहराम
 हरकुलदीप सिंह के पिता प्रोफेसर बलविंदर सिंह बटाला पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाते हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। वह सिविल अस्पताल के मोर्चरी के बाहर खड़े थे और अंदर बेटे का पोस्टमार्टम हो रहा था। बलविंदर सिंह कहते हैं कि हरकुलदीप सिंह शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल था और हमेशा सकारात्मक सोच वाला था। 

रोते हुए कहते हैं कि मेरी तो बुढ़ापे की लाठी टूट गई। वहीं तेजपाल सिंह के पिता अजीत सिंह एलआईसी बठिंडा में हैं। तेजपाल सिंह निवासी शहीद जरनैल सिंह गुरु नानकपुर बठिंडा का रहने वाला है और जालंधर में एमबीबीएस का विद्यार्थी था। पिता अजीत सिंह व उनके रिश्तेदार अस्पताल में रो रहे थे कि उनका होनहार लाडला छोड़कर चला गया। विनीत कुमार जैन पुत्र कमल कुमार जैन घग्गा पांतड़ा पटियाला का रहने वाला था। उसके पिता कमल जैन शैलर चलाते हैं और उनका इलाके में खासा रसूख है। अस्पताल में माहौल गमगीन था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed