{"_id":"5b329ac94f1c1bc96b8b85d9","slug":"three-masks-thief-stolen-seven-lakh-scraps","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः तीन नकाबपोश ले उड़े सात लाख का स्क्रैप, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः तीन नकाबपोश ले उड़े सात लाख का स्क्रैप, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 27 Jun 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडस्ट्रियल एरिया फेेज-2 के प्लॉट नंबर-613, सम्राट इंडस्ट्रीज से तीन नकाबपोश बीते सोमवार की रात लाखों के स्क्रैप चोरी कर ले गए। वारदात सोमवार रात करीब तीन से चार बजे के बीच की है। चोर पहले प्लॉट में छत से टीन के शैड को हटाकर हाथ में बैटरी लेकर नीचे कूदे। फिर सीमेंट की झांकी को तोड़ने सहित उसमें लगे लोहे के एंगल उखाड़कर उस जगह पहुंचे, जहां ब्रास मैटीरियल रखा था।
यहां से चोर अलग-अलग बीस बोरियों में रखे सामान को चोरी कर ले गए। ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर से ब्रास और एल्युमिनियम कोर बॉक्स के कई सेट चोरी हो गए। कारोबारी राज कुमार छाबड़ा ने चोरी गए सामान की कीमत सात लाख रुपये बताई है। उन्होंने चोरी गए सामान की सूची सेक्टर-31 थाना पुलिस को दी। आशंका है कि यह काम प्लॉट पर काम करने वाले किसी कर्मचारी ने ही किया है।
वारदात को अंजाम देते समय नकाबपोश चोर प्लॉट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए। सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश चोर हाथ में बैटरी लेकर सामान चोरी करते दिखाई दिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनका सुराग तलाशने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2016 में चोरी का केस भी अनसुलझा
शिकायतकर्ता राज कुमार छाबड़ा ने बताया कि दिसंबर 2016 में भी प्लॉट में चोरी हुई थी, लेकिन उस समय उनके प्लॉट पर कैमरे नहीं लगे थे। पुलिस ने उस समय भी अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया था, लेकिन आज तक वह केस भी अनसुलझा है।