फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three killed in road accidents in Amritsar of Punjab

अमृतसर में दो हादसे: कार की ट्रक से भिड़ंत में दो की मौत, तेज रफ्तार बस ने ली बाइक सवार की जान

Tue, 12 Jul 2022 06:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Jul 2022 06:23 PM IST
सार

जांच अधिकारी निशान सिंह ने बताया कि कुलविंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने फिलहाल अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-ए, 283, 337 और 427 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Three killed in road accidents in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

अमृतसर-जालंधर रोड पर खिलचियां के पास कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में एक अन्य कार सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी निशान सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करने और दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। बाबा बकाला साहिब निवासी कुलविंदर सिंह ने खिलचियां पुलिस को शिकायत दी है कि रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि करीब 1:30 बजे उन्हें फोन आया कि उनके बुटारी निवासी दामाद सनजिंदर सिंह का खिलचियां के निकट एक्सीडेंट हो गया। वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि उनके दामाद सनजिंदर सिंह और दामाद के तरनतारन निवासी दोस्त जोबनप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


कार सवार उनके एक अन्य दोस्त राजनदीप सिंह को काफी चोट आई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो चुका था। गंभीर रूप से जख्मी राजनदीप सिंह को बाबा बकाला अस्पताल में दाखिल करवाया। दामाद की कार को काफी नुकसान पहुंचा है। जांच अधिकारी निशान सिंह ने बताया कि कुलविंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने फिलहाल अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-ए, 283, 337 और 427 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार बस की टक्कर में बाइक सवार की मौत
खिलचियां के पास ही एक अन्य हादस में तेज रफ्तार बस की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि बाइक बस में फंस गई। बस चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची खिलचियां की पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। 

पुलिस ने मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। ब्यास थाना के गांव फेरुमान निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनका भाई चरणजीत सिंह (35) वेटरनरी इंस्पेक्टर के रूप में काम करता है। 10 जुलाई की रात करीब 11 बजे उनका भाई बाइक से खिलचियां आया था और वह भी उसके पीछे-पीछे आ रहे थे। जब वापस जाने के लिए वे पुल चढ़ने लगे तो हरियाणा डिपो की एक तेज रफ्तार बस ने उनके भाई चरणजीत सिंह की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनका भाई नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

  
जांच अधिकारी निशान सिंह ने बताया कि हरियाणा डिपो की बस को कब्जे में लेने के बाद संबंधित डिपो के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। आरोपी बस चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed