फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three killed in road accident in Ropar of Punjab

Punjab: रोपड़ में सड़क हादसे में सगे भाइयों समेत तीन की मौत, अबोहर व लुधियाना में भी दो की गई जान

Sun, 21 Aug 2022 10:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़/लुधियाना/अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़/लुधियाना/अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Aug 2022 10:25 PM IST
सार

हादसा इतना दर्दनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। संजू व पवन सगे भाई थे जो नंगल के गांव कलसेहड़ा के निवासी थे। पुलिस ने तीनों युवकों के शव सिविल अस्पताल रोपड़ भेज दिए हैं।

विज्ञापन
Three killed in road accident in Ropar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोपड़-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर गांव सरसा नंगल के पास राष्ट्रीय मार्ग पर हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों नंगल के रहने वाले हैं और पेशे से फोटोग्राफर थे। इनमें दो सगे भाई थे। बलराम निवासी शिवालिक एवेन्यू, संजू व पवन निवासी गांव कलसेहड़ा ऑल्टो में चंडीगढ़ कार्यक्रम शूट करने जा रहे थे। 

विज्ञापन


गांव सरसा नंगल के पास उनकी कार की सामने जा रहे टिप्पर से टक्कर हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। संजू व पवन सगे भाई थे जो नंगल के गांव कलसेहड़ा के निवासी थे। पुलिस ने तीनों युवकों के शव सिविल अस्पताल रोपड़ भेज दिए हैं।
विज्ञापन


परिजनों ने किया रास्ता जाम तो गांववासियों ने की हाथापाई
हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से दोनों गाड़ियों को हटा देने व पुलिस पर ढीली कार्रवाई का आरोप लगाकर जाम लगा दिया। इससे गांववासी भड़क गए और गांववासियों ने पीड़ित परिवार से हाथापाई कर दी। वहां मौजूद पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अबोहर: दोस्त के जन्मदिन पर केक लेने जा रहे युवक ही सड़क हादसे में मौत
दोस्त के जन्मदिन पर केक लेने जा रहे गांव सप्पांवाली निवासी तीन युवकों की बाइक बेसहारा पशु से टकरा गई। हादसे दो युवक घायल हो गए और तीसरे को मामलू चोट आई। घायलों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और जब उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे तो एक घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

गांव सप्पांवाली निवासी करीब 18 वर्षीय विजय के दोस्त का जन्मदिन था। इसी के चलते गत देर शाम वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर गांव सप्पांवाली से खुईयां सरवर केक लेने जा रहा था। गांव से निकलते ही रास्ते में अचानक सड़क पर आए बेसहारा पशु से बाइक टकरा गई।

लुधियाना: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
साहनेवाल एयरपोर्ट के पास से पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में चेहरा पूरी तरह से कुचला गया है। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। जीआरपी के अधिकारियों का कहना है कि मृतक प्रवासी मजदूर लग रहा है। उसकी पहचान के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी हाथ नहीं लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed