फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three killed in road accident in Hoshiarpur of Punjab

होशियारपुर में दर्दनाक हादसा: कार और कैंटर की भीषण टक्कर, मां-बेटी और नानी की मौत

Mon, 22 Aug 2022 12:55 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 Aug 2022 12:55 AM IST
सार

घायल बच्ची किरणजोत कौर को सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया और उसकी हालत गंभीर थी। इसके बाद होशियारपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। माहिलपुर थाने की पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Three killed in road accident in Hoshiarpur of Punjab
मृतक गुरदीप कौर, जगजीत कौर व बच्ची किरणजोत कौर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के होशियारपुर में कार व कैंटर की भीषण टक्कर में कार चालक व एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। हादसा गांव नरियाला के पास महिलपुर-गढ़शंकर रोड पर हुआ। जानकारी के अनुसार दसूहा निवासी अमनदीप सिंह की पत्नी जगजीत कौर (41) अपनी छोटी बेटी किरणजोत कौर (5) के साथ अपनी मां गुरदीप कौर (70) पत्नी हरनौनिहाल सिंह को पैतृक गांव चक होलगर (श्री आनंदपुर साहिब) छोड़ने जा रही थी। 

विज्ञापन


रास्ते में वाहन को ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित होकर गढ़शंकर से माहिलपुर की ओर आ रहे सीमेंट से लदे कैंटर से टक्कर गई। हादसे में कार चालक हीरा लाल, गुरदीप कौर और जगजीत कौर की मौत हो गई जबकि घायल बच्ची किरणजोत कौर को सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया और उसकी हालत गंभीर थी। इसके बाद होशियारपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। माहिलपुर थाने की पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed