फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three killed in road accident in Bhatinda

होंडा सिटी से टकराई पिकअप, दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Sat, 23 Jun 2018 09:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 23 Jun 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
Three killed in road accident in Bhatinda
सड़क हादसा
जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत की खबर है। पहली घटना गांव चक्क अतर सिंह वाला के पास की है। जहां गैस सिलेंडर से भरी गाड़ी और होंडा सिटी कार में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत की खबर हैं। वहीं एक अन्य हादसे में एक युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन


 हादसे का कारण तेज रफ्तार कार को बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दोपहर के समय होंडा सिटी कार में अमृतपाल सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, नवजोत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी खियोवाली अपने गांव जा रहे थे, जबकि गैस एजेंसी कर्मी बलदेव सिंह पुत्र गुरजंट सिंह व कुलवंत सिंह पुत्र राम सिंह निवासी बादल अपनी  पिकअप में गांव नंदगढ़ में गैस सिलिंडरों की सप्लाई कर वापस आ रहे थे। दोनों वाहनों के बीच चक्क अतर सिंह वाला गांव के पास टक्कर हो गई। तेज रफ्तार होंडा सिटी कार असंतुलित होकर डिवाइडर को तोड़ती हुई सीधे पिकअप गाड़ी से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे की खबर मिलते ही बड़ी तादात में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। हालांकि सूचना मिलने पर थाना नंदगढ़ के प्रभारी सुनील कुमार भी पुलिस पार्टी सहित घटना स्थान पर जा पहुंचे। उन्होंने वाहनों को सड़क के किनारे कराकर आवाजाही को बहाल कराया। घायलों को बठिंडा के सिविल अस्पताल लाया गया है। जहां पिकअप सवार बलदेव सिंह व कुलवंत सिंह की इलाज दौरान मौत हो गई। जबकि कार सवार दोनों की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य सड़क हादसे में कार चालक की मौत

एक अन्य सड़क हादसे में कार चालाक की मौत की खबर है। दुर्घटना शनिवार को गांव लहरा धूरकोट बस स्टैंड के पास घटी। मृतक कार चालक की पहचान सतनाम सिंह निवासी पटियाला के तौर पर हुई है। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया था। वहीं मौके पर पहुंची रामपुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रामपुरा भेजा है।


  जानकारी के अनुसार बठिंडा से पटियाला जा रहे सतनाम सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी पटियाला की स्विफ्ट कार गांव लहरा धूरकोट के बस स्टैंड के पास अचानक असंतुलित होकर सड़क की दूसरी तरफ पलट गई और रामपुरा से बठिंडा आ रही एक प्राइवेट कंपनी की बस से जा टकराई। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक सतनाम सिंह की मौत हो गई। सूचना पर रामपुरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रामपुरा भेज दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed