फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three farmers murder at punjab, one is akali sarpanch

पंजाब में अकाली सरपंच और दो किसानों की हत्या, एक का सिर धड़ से अलग

Sun, 10 Sep 2017 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा/फरीदकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा/फरीदकोट(पंजाब) Updated Sun, 10 Sep 2017 01:58 PM IST
three farmers murder at punjab, one is akali sarpanch
delhi murder
एक साथ तीन कत्ल होने से दहला पंजाब। अकाली सरपंच समेत दो किसानों की हत्या किए जाने के मामले सामने आए हैं, एक का सिर धड़ से अलग कर दिया गया। पहली घटना पंजाब के मानसा की है। शुक्रवार रात खेत में काम कर रहे अकाली सरपंच समेत दो किसानों का कत्ल कर दिया गया। एक किसान की गर्दन शरीर से अलग कर दी गई। कत्ल किसने और क्यों किया, अभी यह खुलासा नहीं हो पाया है।


सरदूलगढ़ पुलिस ने दोनों किसानों की लाश कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव बरन के अकाली सरपंच जुगराज सिंह (45) से गांव हीरके के नौजवान किसान दीदार सिंह (36) ने कुछ जमीन ठेके पर ली थी। दीदार सिंह अपनी ठेके वाली और जुगराज सिंह अपनी बाकी जमीन में खेती करते थे। शुक्रवार रात दोनों अपने खेतों में गए थे।


दीदार सिंह के पिता सुखदेव सिंह ने बताया कि वह शनिवार सुबह चार बजे खेत में गए तो जुगराज सिंह और दीदार सिंह की लाश खेत में पड़ी थी। मौके पर खून लगी एक कस्सी भी पड़ी थी। दीदार सिंह की गर्दन शरीर से अलग कर दी गई थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सरदूलगढ़ प्रभारी गुरदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि लाशों का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने सुखदेव सिंह हीरके के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया है। जल्द ही कातिलों को ढूंढ लिया जाएगा। वहीं दो किसानों की मौत के बाद से गांव बरन और हीरके में मातम छाया हुआ है।

फरीदकोट में किसान को घर में तेजधार हथियार से काटा

three farmers murder at punjab, one is akali sarpanch
किसान को घर में तेजधार हथियार से काटा - फोटो : सांकेतिक चित्र
गांव बरगाड़ी के झक्खड़वाला रोड पर खेतों में बने मकान में रहने वाले एक 40 वर्षीय अविवाहित किसान नैब सिंह की तेजधार हथियार हत्या कर दी गई। पुलिस को दिए बयान में मृतक नैब सिंह के भाई सुक्खा सिंह ने बताया कि चार भाइयों में अकेले उसी की शादी हुई है और वे खेतों में ही घर बनाकर रहते हैं। वीरवार सुबह उसने देखा कि नैब सिंह के घर का दरवाजा खुला था और वह घर में लहूलुहान पड़ा था। उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया था।

बेहोशी की हालत में सुक्खा ने नैब सिंह को तुरंत फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को नैब की मौत हो गई। सुक्खा सिंह ने आशंका जताई है कि उसका (सुक्खा का) गोंदारा के एक किसान के साथ जमीन का विवाद चल रहा था जिसमें नैब सिंह भाई की मदद कर रहा था। इसकी रंजिश में उक्त किसान ने यह हत्या की हो सकती है। थाना बाजाखाना प्रभारी एसआई सुनील शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed