फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three Dead Body Found in Drun in Bhiwani Village Kharak

भिवानी: महिला और दो बच्चों की सिर कटी लाशें मिलीं, एक ड्रम में ठूंस रखी थी

Sat, 29 Dec 2018 09:14 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 29 Dec 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
Three Dead Body Found in Drun in Bhiwani Village Kharak
भिवानी में मिले तीन शव

भिवानी-रोहतक नेशनल हाईवे पर खरक गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नहर के पास प्लास्टिक के ड्रम में एक महिला समेत दो बच्चों के शव टुकड़ों में बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, तीनों शवों के सिर नहीं थे, केवल धड़ मिले हैं। महिला के अलावा एक शव डेढ़ से दो वर्षीय बच्चे का है, जिसके सिर्फ कलाई तक हाथ ही मिले हैं जबकि दूसरा 10 वर्षीय बच्ची का बताया गया है।

विज्ञापन


 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और शव खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज किया है। फोरेंसिक जांच के बाद शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भिजवा दिया गया। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब सात बजे खरक गांव के किसान सतपाल के खेत के पास एक ड्रम में ग्रामीणों ने शव देखे। एक शव का टुकड़ा ड्रम से आधा बाहर लटक रहा था।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने खरक खुर्द के पूर्व सरपंच दलेल सिंह को घटना के बारे में बताया। दलेल सिंह ने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद एसपी गंगाराम पूनिया, डीएसपी जगत सिंह मोर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया। देखते-ही देखते काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन किसी भी शव का सिर नहीं होने के कारण पहचान नहीं हो पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह लेकर आए। साथ ही सैंपल जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि महिला के दोनों हाथ कंधे के पास से काटे गए थे। बाकी धड़ के भी कई टुकड़े कर रखे थे। बड़ी बच्ची की गर्दन काट कर केवल धड़ यहां ड्रम में फेंका गया था।

 हाथों पर तेजधार हथियार से वार के निशान मिले। छोटे बच्चे के कलाई के पास से हाथ ही मिले, जिस कारण अभी लिंग की पहचान नहीं हो सकी। शव के टुकड़ों को प्लास्टिक के जालीदार कट्टे में डालने के बाद ड्रम में डालकर फेंका गया था। पुलिस अधीक्षक ने खरक चौकी पुलिस के अलावा सदर थाना पुलिस और सीआईए टीम को भी अलग-अलग बिंदुओं पर जांच का जिम्मा सौंपा है। पूरी कार्रवाई पर स्वयं निगरानी रखे हुए हैं।

हत्या कहीं और कर शव यहां फेंके गए 
जिस कट्टे के भीतर शव के टुकड़े डालकर ड्रम में यहां फेंका गया है, शुरुआती जांच में यही प्रतीत होता है कि हत्या कहीं और की गई है। आसपास कोई हथियार भी बरामद नहीं हुआ है। शव रोहतक से भिवानी के रास्ते में नेशनल हाईवे स्थित नहर किनारे बाई ओर मिले हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इनको गाड़ी में रोहतक की ओर से लाया गया है ठिकाने लगाने के लिए यहां फेंक गए।

एक महिला, करीब दस वर्षीय बच्ची और डेढ़-दो वर्ष के बच्चे के शव के टुकड़े सड़क किनारे खेतों में प्लास्टिक ड्रम के भीतर कट्टे से बरामद हुए हैं। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 
-गंगाराम पुनिया, पुलिस अधीक्षक 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed