फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three childrens burn alive in fire in house at jind

जींद में झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जले 3 मासूम बच्चे, 3 की हालत गंभीर

Sun, 23 Apr 2017 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Sun, 23 Apr 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
three childrens burn alive in fire in house at jind
झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जले 3 मासूम बच्चे
हरियाणा के जींद से बड़ी खबर। यहां देर रात एक झोपड़ी में आग लगने से तीन मासूम बच्चे जिंदा जल गए और 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में दो बच्चे और एक महिला है। दोनों बच्चों को रोहतक पीजीआईएमएस रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


आग लगने के कारणों का किसी को कुछ पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शिकारपुर के रहने वाले सोनू ने अर्बन एस्टेट जींद में रहने वाले वकील जयभगवान का बेरी का बाग ठेके पर ले रखा था।
विज्ञापन


हांसी रोड पर बीएसएनएल एक्सचेंज के पीछे स्थित इसी बाग में झोंपड़ी डालकर निसार और उसके साले सानू का परिवार रहता था। आग लगने के कारणों का किसी को पता नहीं, लेकिन इससे पहले कि कोई समझ पाता, आग ने भयानक रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया

three childrens burn alive in fire in house at jind
झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जले 3 मासूम बच्चे
सोनू ने बताया कि उनका परिवार सोया हुआ था कि अचानक तपन सी महसूस हुई। देखा तो झोंपड़ी में आग लगी हुई थी। यह देखते ही चीख पुकार मच गई। उन्होंने चिल्लाकर लोगों को बुलाया और सभी को बाहर निकाला। तब तक वे बुरी तरह झुलस गए थे।

वह अपनी 12 साल की भानजी फक्कू और 2 साल की बेटी जोया को ही निकाल पाया था। तब तक उसकी पत्नी शकीरा के अलावा उसकी 6 साल की बेटी अफ्शा, 4 साल का बेटा पिसान और 4 महीने की बेटी जिया आग में झुलस चुके थे।

जैसे ही उसने सभी को बाहर निकाला, देखते ही देखते उसकी आंखों के सामने अफ्शा, पिसान और जिया ने दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी शकीरा, 2 साल की बेटी जोया और भांजी (12) पुत्री निसार को बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed