फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three boys arrested in case of mohaili boy kidnapping and money robbery

2000 के नोट बदलने के बहाने युवक को किडनेप करने वाले गिरफ्तार, बड़े खुलासे

Fri, 10 Feb 2017 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 10 Feb 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
three boys arrested in case of mohaili boy kidnapping and money robbery
मोहाली में व्यक्ति से धोखे से लूट ले गए हजारों रुपये
2000 के नोट बदलने के बहाने युवक को किडनेप करने और फिर पैसे छीनकर उसे फैंकने वाले युवकों को पुलिस ने दबोच लिया है। मामले में कई बड़े खुलासे हुए। मोहाली फेज-एक में वीरवार को दिनहिदाड़े अगवा कर एक व्यक्ति के पचास हजार लूटने के मामले को हल करने का दावा किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में तीन लोगों को लुधियाना से कार समेत काबू किया है। आरोपियों में दो बिहार के रहने वाले है। इनमें राज कुमार व भजन मठाऊ के रूप में हुई है। जबकि उसकी कार चालक की पहचान सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


इस मौके एसपी सिटी परमिंदर सिंह पंडाल व सीआईए इंचार्ज अतुल सोनी समेत कई अधिकारी हाजिर थे। उन्होंने बताया कि आरोपी पंद्रह दिन पहले ही पंजाब आए थे। इसके अलावा वह टैक्सी हायर कर वारदात को अंजाम देते थे। उन्होंने इस दौरान मलेरकोटला और नाभा में भी वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से अंजाम दी गई वारदात

three boys arrested in case of mohaili boy kidnapping and money robbery
मोहाली में व्यक्ति से धोखे से लूट ले गए हजारों रुपये
पुलिस को दी शिकायत में युवक अर्जुन ने बताया था कि वह इलाहाबाद का रहने वाला है और मोहाली में पंजाब बेकरी में काम करता है।  वीरवार की सुबह वह बैंक में 40 हजार रुपए जमा कराने गया था। दुकान के पास ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का बैंक है, जहां वह 40 हजार रुपए जमा कराने गया था। जैसे ही वह बैंक पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद 2 लड़कों ने उससे कहा कि कितने पैसे जमा कराने आए हो।

उसने कहा 40 हजार तो वह बोले कि 40 नहीं 25 हजार रुपए ही जमा होंगे। यह सुनकर कुछ युवक आए और वे उसे बैंक शाखा से बाहर ले गए। युवकों ने कहा कि वे उसके पैसे जमा करा देंगे। इसके बाद जब उसने कहा कि नहीं मैं खुद करा दूंगा तो वह उसे बैंक के बाहर ही पीटने लगे। इसके बाद एक कार आई और उन्होंने उसे उसमें किडनेप करके भागने लगे।

अर्जुन ने बताया कि, कार में तीन लड़के थे। एक गाड़ी चला रहा था और दो उसे पीट रहे थे। जैसे-तैसे उसने कार से छलांग लगा दी और वह मोहाली के ओल्ड वेरियर के पास कूद गय, लेकिन युवकों ने उससे 40 हजार रुपए छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed