{"_id":"62ff81378b014a2c127f20c0","slug":"thousands-of-government-wheat-sacks-missing-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: सरकारी गेहूं की हजारों बोरियां गायब, 3.13 करोड़ रुपये का गबन, जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: सरकारी गेहूं की हजारों बोरियां गायब, 3.13 करोड़ रुपये का गबन, जांच शुरू
Fri, 19 Aug 2022 05:56 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 19 Aug 2022 05:56 PM IST
सार
जिला मैनेजर ने बताया कि आरोपी की पत्नी भी सरकारी स्कूल में हेड टीचर थी। जब जांच कराई तो सामने आया कि दोनों पति-पत्नी ही अपने घर से फरार हैं। पत्नी ने भी स्कूल से कुछ दिनों की छुट्टी ली थी लेकिन बाद में वह भी ड्यूटी पर हाजिर नहीं हुई। आरोपी ने रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ करके गेहूं की बोरियों को गायब किया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पनसप के पटियाला-1 केंद्र के प्रभारी की ओर से गोदाम से हजारों बोरियां गेहूं की गायब करके तीन करोड़ 13 लाख 22 हजार 138 रुपये का घपला करने का मामला सामने आया है। पनसप के जिला मैनेजर की शिकायत पर थाना सदर पटियाला पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर को नामजद कर लिया है, जो अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
पनसप के जिला मैनेजर अमित कुमार ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह निवासी छोटी बारादरी पनसप के पटियाला-1 केंद्र का प्रभारी था। हाल ही में वह एलटीसी पर छुट्टी लेकर गया था। बाद में जब उसने दोबारा ड्यूटी ज्वाइन नहीं की तो शक होने पर उन्होंने आरोपी के अधीन गोदाम में लगी बोरियों के स्टाक के साथ-साथ रिकॉर्ड की भी जांच की। इसमें सामने आया है कि साल 2020-21 और साल 2022-23 के गेहूं की फसल के स्टाक में 19000 बोरी कम है, जिसकी कीमत तीन करोड़ 13 लाख 22 हजार 138 रुपये है।
विज्ञापन
जिला मैनेजर ने बताया कि आरोपी की पत्नी भी सरकारी स्कूल में हेड टीचर थी। जब जांच कराई तो सामने आया कि दोनों पति-पत्नी ही अपने घर से फरार हैं। पत्नी ने भी स्कूल से कुछ दिनों की छुट्टी ली थी लेकिन बाद में वह भी ड्यूटी पर हाजिर नहीं हुई। आरोपी ने रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ करके गेहूं की बोरियों को गायब किया। जिला मैनेजर के मुताबिक आरोपी के साथ इस मामले में किसी अन्य मुलाजिम की संलिप्तता के बारे फिलहाल जांच चल रही है। उधर, पुलिस ने जिला मैनेजर की शिकायत पर इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन