{"_id":"5e69d8ad8ebc3ec54d51d965","slug":"thievery-in-temple-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः शाकंबरी देवी दुर्गा माता मंदिर से चोरों ने मुकुट और लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः शाकंबरी देवी दुर्गा माता मंदिर से चोरों ने मुकुट और लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ
Thu, 12 Mar 2020 12:07 PM IST
खुशबू गोयल
अमित गुप्ता, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
मंदिर में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सेक्टर-43ए स्थित श्री माता शाकंबरी देवी मंदिर में छत के रास्ते घुसे दो युवक चांदी के 9 मुकुट, 4 छतर, 1 कुंडल, 1 त्रिशूल, 1 माता की चरणपादुका समेत सोने की मांग टीका चोरी कर फरार हो गए। वारदात बुधवार देर रात की है। चोरी का पता उस वक्त लगा जब वीरवार तड़के मंदिर का द्वार खोला गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
राजेश शुक्ला ने बताया कि वह सेक्टर-43 श्री माता शाकंबरी देवी मंदिर के पुजारी हैं। वीरवार सुबह 5.15 बजे मंदिर के सेवादार शंकर ने बताया कि मंदिर परिसर के गेट का ताला टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचकर देखा तो मंदिर परिसर की छत पर मौजूद लोहे की ग्रिल टूटी हुई थी और मंदिर परिसर से चांदी के 9 मुकुट, 4 छतर, 1 कुंडल, 1 त्रिशूल, 1 चरणपादुका समेत सोने की मांग टीका चोरी हुआ था।
इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सेक्टर-43 चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुुंचकर जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि चोरों ने छत के रास्ते मंदिर परिसर में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दो युवकों ने की मंदिर में चोरी
पुलिस जांच में सामने आया कि परिसर में कुल आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी फुटेज को खंगालने पर दो युवक सीसीटीवी में कैद मिले। आरोपियों ने बुधवार देर रात 1.35 बजे मंदिर परिसर में बैग लेकर प्रवेश किया और फिर वहां लगे कैमरों के मुंह को दूसरी तरफ मोड़ दिया। रात 2.05 बजे दोनों आरोपी परिसर से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान में जुट गई है।
पहले भी हो चुकी है सेक्टर-43 में चोरी
बता दें कि जुलाई 2019 में सेक्टर-43 के प्राचीन शिव सती मंदिर कैश बॉक्स का ताला तोड़कर अंदर से कैश चोरी हुआ था। फुुटेज में एक व्यक्ति पेड़ पर चढ़ा मंदिर के अंदर दाखिल हुआ। वारदात को अंजाम देने से पहले व्यक्ति करीब आधा घंटा मंदिर के बाहर घूमता रहा। इस केस में अभी तक सुलझाने में पुलिस असफल रही।
कब कब हुई चोरी
1. मार्च 2018 को सेक्टर-16 के सनातन धर्म मंदिर से 45 हजार कैश और आभूषण चोरी
2. अप्रैल 2018 में सेक्टर-27 स्थित जैन और सनातन मंदिर में लाखों की चोरी
3. जुलाई 2017 सेक्टर-29 स्थित सांई मंदिर में चोरी
4. मार्च 2014 सेक्टर-23 स्थित शिव मंदिर में चोरी
5. जनवरी 2018 मनीमाजरा स्थित खेड़ा मंदिर में चोरी