{"_id":"56e30cdf4f1c1bbf1e8b457a","slug":"theft-of-gypsy-of-police-constable-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर से कांस्टेबल की जिप्सी चुरा ले गए कार सवार युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर से कांस्टेबल की जिप्सी चुरा ले गए कार सवार युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
चोरी की सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्विफ्ट डिजायर में आए चोर घर के बाहर खड़ी जिप्सी चुराकर ले गए। चोरी का सारा वाकया घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात सेक्टर-20 के मकान नंबर 582 के बाहर खड़ी जिप्सी चोर ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित कमलजीत ने बताया कि रात करीब 1.40 बजे चोर उसके घर के बाहर पहुंचे और 1.57 बजे उनकी जिप्सी थोड़ी दूर तक ढकेल कर ले गए। उसके बाद स्टार्ट कर ले गए। कमलजीत सिंह चंडीगढ़ पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात हैं। कमलजीत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक डिजायर में तीन लड़के थे। पहले उन्होंने घर के आसपास चक्कर काटा और फिर जिप्सी ले गए। जिप्सी के पास सिर्फ दो लड़के आए, जबकि एक लड़का डिजायर में बैठा रहा।
विज्ञापन
पहले चोरों ने जिप्सी स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन जब स्टार्ट नहीं हुई तो वह घर के आगे से धक्के मारकर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में चोर करीब 100 मीटर तक जिप्सी ढकेलते हुए दिख रहे हैं। उसके बाद वह कैसे लेकर गए, कुछ कह नहीं सकते। सुबह जब कमलजीत उठे तो घर के बाहर से जिप्सी गायब थी। जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेेज चेक किए तो चोरी का खुलासा हुआ। इसके बाद सेक्टर-19 थाना पुलिस में इस मामले की शिकायत दी।
विज्ञापन