{"_id":"56eeaed94f1c1bbe34f14df7","slug":"theft-of-50-thousand-rupees-in-vehicle-from-car-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग में खड़ी गाड़ी से 50 हजार रुपये की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्किंग में खड़ी गाड़ी से 50 हजार रुपये की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 20 Mar 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार पार्किंग में खड़ी गाड़ी से 50 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने कोई मामला दर्ज नही किया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयानों पर शक है। पुलिस ने मामले में अभी कोई केस दर्ज नही किया है। पुलिस की जांच चल रही है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह मनीमाजरा निवासी सुशील कुमार सेक्टर 10 अपनी पिक अप पर दुकानों पर पैक्ड जूस की सप्लाई करने गया था। उसने पिक अप गाड़ी होटल माउंटव्यू के सामने मार्केट की पार्किंग में लगाई थी। सुशील ने बताया कि सेक्टर 10 की मार्केट में काम खत्म कर सेक्टर 11 गया सप्लाई देने गया। वहां उसकी बैग पर नजर पड़ी तो उसमें से सारी नगदी गायब थी।
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक उसके पास 50 रुपये की नगदी थी। पैसों के साथ बैग से जरूरी कागजात भी चोरी हो गए है। जिसके बाद उसने पुलिस को रुपये चोरी होने की सूचना दी। पीड़ित के मुताबिक उसके पैसे सेक्टर 10 से ही चोरी हुए है।
विज्ञापन
वही दूसरी तरफ सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन के एसएचओ नीरज सरना ने बताया कि पीड़ित के बयानों में ही विरोधाभास है। फिलहाल मामले में केस दर्ज नही किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।