फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   theft, masjid golak theft, sector 20 jama masjid, masjid theft, chandigarh

सेक्टर 20 में मस्जिद की गोलक से पैसे चुराते युवक को दबोचा

Sat, 21 May 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 21 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
theft, masjid golak theft, sector 20 jama masjid, masjid theft, chandigarh
गिरफ्तार
सेक्टर 20 की जामा मस्जिद की गोलक से पैसे चोरी करते युवक को नमाज पढ़ने आए व्यक्ति ने दबोच लिया। आरोपी को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस  के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान सतपाल (28) निवासी गांव घूमड़ , बठिंडा के  रूप में हुई है। सेक्टर 30 निवासी आरबीआई में क्लर्क मोहम्मद मुनीर ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह 5 बजे  सेक्टर 20 मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गया था। जब मस्जिद के मेन गेट से अंदर जाने लगा तो देखा एक युवक अंदर गोलक के पास खड़ा था और उसका एक साथी गेट पर खड़ा था। गेट पर खड़ा युवक किसी के भी आने पर उसको खबरदार कर रहा था।
विज्ञापन


उनको देख कर मोहम्मद मुनीर मस्जिद के अंदर जा कर उनको छुपकर देखने लगा। जब आरोपी को लगा कि अब सब लोग नमाज पढ़ने लगे हैं तो उसने एक झाड़ू की तिल्ली के आगे बबल गम चिपका का एक गोलक के अंदर तिल्ली डालकर 100 के नोट निकालने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर मोहम्मद मुनीर तुरंत मौके पर पहुंचा और सतपाल को धर दबोचा, इसी बीच उसका दूसरा साथी मौके से भागने में कामयाब हो  गया। तब तक अन्य लोग भी वहां इकट्ठे हो गए। इसी बीच लोगों ने 100 नंबर फोन कर सूचना दे दी। मौके पर थाना पुलिस पहुंची और सतपाल को हिरासत में ले लिया। लोगों का कहना है कि आरोपी पहले भी मस्जिद में आता जाता रहा है। उसको कई बार मस्जिद में देखा गया है।


पुलिस ने बताया कि आरोपी  से 100 - 100  के दो चोरी किए हुए  नोट भी  बरामद हुए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो बेरोजगार है। जिस के चलते वो छोटी मोटी चोरियां करता था। उसके साथ और कोई नही था। शनिवार को आरोपी को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed