{"_id":"af0747b17ab47de6115e32812e3fa46f","slug":"theft-in-jewellery-shop-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलरी शॉप से पांच लाख के गहने चुराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वेलरी शॉप से पांच लाख के गहने चुराए
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
Updated Thu, 08 May 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
पिंजौर-मल्लाह संपर्क मार्ग पर गांव ईशरनगर दमदमा मार्केट स्थित ज्वेलरी शॉप में सेंध लगाकर चोरों ने करीब पांच लाख रुपये की ज्वेलरी चुरा ली। दो नकाबपोश युवकों की चोरी करते हुए तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
गांव ईशरनगर दमदमा स्थित एसआर ज्वेलर के मालिक सलीम राणा ने बताया कि वह बुधवार रात 8:30 बजे दुकान बंद करके घर गए थे। सुबह एक व्यक्ति ने फोन कर चोरी की सूचना दी।
विज्ञापन
दुकान पर गया तो शटर के ताले ठीक थे, लेकिन पीछे की दीवार में सेंध लगी थी। चोरों ने लॉकर को गैस कटर से काटने की कोशिश की और डिसप्ले में सजाए गए तीन किलो चांदी के गहने और करीब 14 तोले सोने के कोके व अन्य सामान चुरा ली।
विज्ञापन
इनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये होगी। उधर, सब इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। इसमें दो नकाबपोश युवक चोरी करते दिख रहे हैं।