फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The woman suicide by eating sulfas

पंचकूलाः सल्फास खाकर महिला ने दे दी जान, पति भी अस्पताल में हुआ बेहोश

Wed, 27 Jun 2018 09:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 27 Jun 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
  The woman suicide by eating sulfas
demo pic
मानसिक तनाव से जूझ रही एक महिला ने सल्फास खाकर जान दे दी। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस इसकी छानबीन में जुटी हुई है। कालका के खेड़ा सीताराम में किराये के मकान में विनय अपनी पत्नी पिंकी व दो बेटियों के साथ रह रहे थे। विनय परवाणु में ड्राइविंग का काम करता है। सुबह के वक्त वह अपने घर से ड्यूटी के लिए चला गया।
विज्ञापन


इसी दौरान पड़ोसियों ने विनय को फोन कर जानकारी दी कि उनकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। घटना के तुरंत बाद महिला को पहले कालका के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां से सेक्टर-छह स्थित सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला मूल रूप से चंबा की है जबकि विनय मेरठ का रहने वाला है। इस घटना के बाद पति विनय भी सिविल अस्पताल में अचानक गिर पड़ा, जिसे भर्ती कराया गया। पति के बयान लेने के बाद पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed