{"_id":"eec71caa9c912820630be9d01978eb54","slug":"the-thief-took-off-millions-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठी में सेंध लगाकर चोर ले उड़े गहने, बिस्तरे और नल की टोंटियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोठी में सेंध लगाकर चोर ले उड़े गहने, बिस्तरे और नल की टोंटियां
अमर उजाला मोहाली
Updated Fri, 03 Jan 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने फेज-3ए की कोठी को अपना शिकार बनाते हुए ताले तोड़कर सोने के गहने से लेकर बिस्तरे और टोटियां तक उड़ा ले गए। पीड़ित की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, फेज-3ए के मकान नंबर-141 को चोरों ने अपना निशाना बनाया। फेज-7 स्थित खुराना स्वीट्स के मालिक अमरजीत सिंह ने बताया कि फेज-3 में उनका घर है। वहां उनकी मां रहती है।
पिछले दस दिनों से मां उनके सेक्टर-80 में बने नए मकान में आई हुईं थीं। इसी बीच चोरों ने घर को निशाना बनाया। उन्हें घटना की जानकारी वीरवार सुबह पता चली।
विज्ञापन
जब वह घर आए तो देखा की घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर से कई चीजें गायब थीं। आलमारियों के ताले टूटे हुए थे।
चोरों ने पूरी तसल्ली से घटना को अंजाम दिया। चोर अलमारी का ताला तोड़कर तोले के तीन गहने, बिस्तरे, बाथरूम की टोटियां, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा तक चोरी कर ले गए। इसके अलावा 27 हजार की नगदी भी ले गए।
लोगों ने की गश्त बढ़ाने की मांग
मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि कुछ दिन पहले फेज-3ए में कारों के शीशे तोड़े कर सामान चोरी करने की कोशिश भी की गई थी। इसके चलते लोग हर टाइम मुश्किल में रहते हैं। लोगों ने एसएसपी से मंाग की है कि इलाके में रात को पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।