{"_id":"583b280e4f1c1bfa3d088624","slug":"the-commission-was-to-run-the-old-plot-20-million-recovered-in-raids","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमीशन लेकर पुराने नोट चलाने की थी साजिश, छापेमारी में 20 लाख बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमीशन लेकर पुराने नोट चलाने की थी साजिश, छापेमारी में 20 लाख बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 28 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
पुराने नोट चलाने की साजिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए ने रविवार शाम को सेक्टर-20 स्थित एक शोरूम में छापेमारी कर एक व्यक्ति के कब्जे से 20 लाख रुपये के नए और पुराने नोट बरामद किए। पुलिस ने इस घटना की जानकारी आयकर विभाग को देकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार यह रकम सेक्टर-20 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरुम से बरामद की गई है। सूत्रों के मुताबिक पुराने नोटों का प्रचलन बंद होने के बाद भी इसे चलाने की कोशिश की जा रही है। सूचना मिलते ही सीआईए की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। दबिश के दौरान पुलिस ने शोरूम में कैश खंगाले और 20 लाख रुपये बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि लोग पुराने नोटों को बदलकर नया नोट दे रहे हैं और इसके एवज में अतिरिक्त चार्ज भी कर रहे हैं। वहीं छापेमारी के दौरान आयकर विभाग को इस मामले की सूचना मिलने के बाद भी विभागीय टीम मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
बावजूद इसके पुलिस ने नोटों बरामदगी की और इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं को करीब चार घंटे तक खंगालती रही। उधर शोरूम मालिक का कहना है कि इस रकम का पूरा ब्यौरा भी है।
वहीं मामले में पंचकूला के जिला पुलिस अधीक्षक अनिल धवन ने बताया कि पुलिस ने मौके से 20 लाख रुपये बरामद किए हैं। आयकर विभाग को इस मामले की जानकारी दे दी गई है।