फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The arms bought from Punjab and Delhi for whole gang

अकेले नहीं पूरे गिरोह के लिए पंजाब व दिल्ली से खरीदे जाते थे हथियार,संपत खुद करता था इंतजाम

Sun, 24 Jun 2018 06:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Sun, 24 Jun 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
The arms bought from Punjab and Delhi for whole gang
संपत नेहरा

विज्ञापन
गैंगस्टर संपत नेहरा ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया है कि वह दिल्ली, पंजाब से गिरोह के लिए हथियार खरीदता था। खास बात यह थी कि अकेले किसी सदस्य के लिए नहीं बल्कि पूरे गिरोह के लिए हथियार खरीदे जाते थे। गिरोह के किसी भी सदस्य से हथियारों का कोई रुपया नहीं लिया जाता था। हरियाणा एसआईटी ने गैंगस्टर संपत नेहरा को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था।

संपत ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया था कि वह भरतपुर जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर फिल्म अभिनेता सलमान खान को मारना चाहता था। इसके लिए उसने तीन दिन तक सलमान के घर की भी रेकी की थी। हालांकि घर की सुरक्षा कड़ी होने के कारण वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, संपत के संबंध में एक और अहम जानकारी हाथ लगी है।
विज्ञापन


संपत ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर दिल्ली व पंजाब के कई स्थानों से गिरोह के लिए हथियार खरीदता था। हथियार के बदले गिरोह के किसी भी सदस्य से कोई रुपया नहीं लिया जाता था। कुछ दिन पूर्व ही वह गिरोह के लिए खरीदे गए तीन पिस्तौल लेकर भिवानी हत्या करने के लिए पहुंच गया था। हालांकि मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका था। इसके अलावा भी संपत ने कई अहम खुलासे पुलिस की पूछताछ में किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिक्री करने वालों पर शिकंजा सकेगी पुलिस

सूत्रों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग को हथियार उपलब्ध कराने वाले दिल्ली व पंजाब के लोगों का भी पुलिस ने ब्योरा तैयार करा लिया है। सभी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed