फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   terror of kala kaccha gang at half an hours

डेढ़ घंटे में 3 डकैती और पुलिस का ऐसा बयान

Fri, 25 Jul 2014 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Jul 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
terror of kala kaccha gang at half an hours

हथियारों से लैस काला कच्छा गिरोह के छह डकैतों ने मुल्लांपुर, खुड्डा लहौरा, सियूंक में बुधवार रात डेढ़ घंटे में तीन फार्म हाउस में डकैती डाली। वे तीन लोगों को घायल कर गहने और हजारों की नगदी लूट ले गए।

विज्ञापन


घायलों में पंजाब पुलिस से रिटायर्ड एएसआई ज्ञान सिंह और बबलू पीजीआई में और भोला सेक्टर-16 जनरल अस्पताल में दाखिल है। मौके पर एसएसपी डॉ सुखचैन सिंह गिल , डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह, इंस्पेक्टर रणजोत सिंह और मोहाली के डीएसपी आरएस सोहल घटनास्थल की जांच करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि काला कच्चा गिरोह ने मुल्लांपुर के गांव सियूंक में नेवी के कैप्टन, पड़छ गांव में पंचकूला के वकील और खुड्डा लहौरा में पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एडीजीपी के फार्म हाउस पर डकैती को अंजाम दिया है। खुड्डा लहौरा में हुई डकैती का मामला सेक्टर-11 थाने पुलिस और अन्य दो वारदातों की एफआईआर मुल्लांपुर थाने में दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी डकैतों ने चेहरा ढंका हुआ था

terror of kala kaccha gang at half an hours

पहली वारदात 11.30: काला कच्छा गिरोह ने मुल्लांपुर स्थित सियूंक गांव में नेवी के कैप्टन राजपाल फार्म हाउस में डकैती की पहली वारदात को अंजाम दिया।

फार्म के केयरटेकर भोला के कमरे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर आधा दर्जन लोग अंदर घुस गए। उन्होंने भोला के हाथ-पांव बांध दिए। उन्होंने वहां से पांच हजार रुपये, भोला की पत्नी गिरिजा की सोने की बालियां और नाक की पिन जबरदस्ती उतारकर फरार हो गए।

दूसरी वारदात 12:45: पंचकूला के सेक्टर 8 निवासी वकील जीएल गाबा के पड़छ स्थित फार्म हाउस में कच्छा गिरोह ने पहले जाते ही कुत्ते पर डंडों से वार किए। कुत्ते की आवाज सुनकर केयरटेकर रमन बाहर आया तो उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद वे अंदर घुसे और तीन हजार रुपये, सोने के गहने ले गए। जाने से पहले उन्होंने मोबाइल सिम भी तोड़ दिए। सभी डकैतों ने अपना चेहरा ढका हुआ था।

रिटायर्ड एएसआई को किया घायल

terror of kala kaccha gang at half an hours

इसके बाद गिरोह के सदस्यों ने पंजाब से रिटायर्ड एडीजीपी गुरचरण सिंह भुल्लर के खुड्डा लहौरा स्थित भुल्लर फार्म हाउस पर वारदात को अंजाम दिया। फार्म हाउस पर पंजाब पुलिस से रिटायर्ड एएसआई ज्ञान सिंह केयरटेकर के रूप में तैनात है।

डकैती उनके कमरे के अंदर घुस गए। अंदर जाते ही वे संदूक और ज्ञान सिंह का सोने का कड़ा छीनने लगे। ज्ञान सिंह ने विरोध किया तो उनके गर्दन के पीछे तेजधार हथियार से वार किए।

इसके बाद वे कड़ा और 30 हजार की नगदी ले गए। इसके बाद वे फार्म हाउस के पीछे बने कमरे में घुसे। वहां उन्होंने पैर से निशक्त बबलू को घायल कर उसकी पत्नी ममता के सोने के गहने छीन लिए। इसके बाद वे वहां से फरार हो गए।

कुछ भी लिख दो, क्या फर्क पड़ता है : एसपी

terror of kala kaccha gang at half an hours

गाबा फार्म हाउस के केयरटेकर रमन ने बताया कि डकैती करने वालों ने कच्छे पहने हुए थे और अपने चेहरे रुमाल से ढंक रखे थे। उनके हाथों में डंडे, लोहे की रॉड और तेज हथियार थे। डकैतों ने पहले मेरे भाई भोला को लूटा, फिर हमारे फार्म हाउस पर घुसे।

एसएसपी डॉ सुखचैन सिंह गिल ने बताया ‌कि तीनों फार्म हाउस में एक ही गिरोह ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। खुड्डा लहौरा के फार्म हाउस में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

जहां एक ओर मुल्लांपुर पुलिस ने संपर्क करने पर कहा कि उनके क्षेत्र में ऐसी कोई वारदात ही नही हुई है तो वहीं मोहाली के एसपी हरपाल सिंह ने कहा कि यह वारदात बहुत ही मामूली है। इन्हें हाईलाइट ना किया जाए, लोगों में दहशत फैलेगी। जब उनसे गिरोह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ भी लिख दो, क्या फर्क पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed