{"_id":"649683375bd8e1f856085a96","slug":"teenager-stabbed-to-death-in-vikas-nagar-of-manimajra-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Chandigarh: मामूली बहस में किशोर को चाकुओं से गोदा, विकास नगर में हुई वारदात, आठ नाबालिग काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Murder in Chandigarh: मामूली बहस में किशोर को चाकुओं से गोदा, विकास नगर में हुई वारदात, आठ नाबालिग काबू
Sat, 24 Jun 2023 11:26 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:26 AM IST
सार
सौरभ (16) विकास नगर के मकान नंबर 141 में अपने परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार रात को वह पैसे खुले कराने एक दुकान पर गया था, इसी दौरान उसकी पुरानी किसी बात को लेकर कुछ लड़कों से बहस हो गई। इसके बाद सभी पास के ही एक पार्क में चले गए।
विज्ञापन
मनीमाजरा में किशोर का मर्डर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनीमाजरा के विकास नगर में शुक्रवार रात करीब बारह युवकों ने चाकू से गोदकर 16 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी। वारदात किशोर के घर के पास ही स्थित एक पार्क में हुई। मृतक की पहचान विकास नगर निवासी निवासी सौरभ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वारदात के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को जैसे-तैसे काबू किया। मौलीजागरां थाना पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद पार्क से निकलते हुए आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Punjab: 700 भारतीय छात्रों को फर्जी दस्तावेजों पर कनाडा भेजने वाला ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा गिरफ्तार
विज्ञापन
पुराने विवाद में हुई थी बहस
सौरभ (16) विकास नगर के मकान नंबर 141 में अपने परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार रात को वह पैसे खुले कराने एक दुकान पर गया था, इसी दौरान उसकी पुरानी किसी बात को लेकर कुछ लड़कों से बहस हो गई। इसके बाद सभी पास के ही एक पार्क में चले गए। वहां भी बहस शुरू हो गई। इस बीच बहस इतनी बढ़ गई कि हमलावरों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान एक हमलावर ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर डाला।
वारदात को अंजाम देकर आरोपी पार्क से भाग निकले। शोर मचता देख मौके पर लोग जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में पड़े सौरभ को तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फैक्टरी में काम करते हैं माता-पिता
सौरभ के पिता जगदीश रामदरबार फेज-2 के एक फैक्टरी में काम करते हैं जबकि मां किरण एक अन्य फैक्टरी में काम करतीं हैं। मां ने बताया कि शुक्रवार को घर के पड़ोस में एक जन्मदिन पार्टी थी। वह उसमें शामिल होने गई थी। इसी दौरान एक लड़का आया और उसने बताया कि सौरभ को काफी चोट लग गई है। उन्हें लगा कि सौरभ सीढ़ियों से गिर गया है लेकिन जब पता चला कि उसे चाकू लगा है तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने रोते हुए बताया कि सौरभ ने इसी वर्ष विकास नगर के सरकारी स्कूल से दसवीं की परीक्षा पास की थी।
आठ आरोपी गिरफ्तार, सभी नाबालिग
सरेआम पार्क में हुई हत्या से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल पैदा हो गया। तनाव की सूचना मिलने पर मौके पर एसपी और डीएसपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। अधिकारियों ने लोगों को समझाते हुए हालात को काबू में किया और सीसीटीवी के आधार पर रात को ही मर्डर के 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी नाबालिग हैं और मौली जागरां के सामने पंचकूला के गांव बुडनपुर के रहने वाले हैं।