{"_id":"57e6a3b74f1c1b4f5aa839f2","slug":"teenage-girl-kidnaped-and-gangraped-by-three-boys-in-jind-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से घर लौट रही लड़की को लिफ्ट देने के बहाने उठाया और गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से घर लौट रही लड़की को लिफ्ट देने के बहाने उठाया और गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
Updated Sun, 25 Sep 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
gangrape
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन युवकों ने कार में लिफ्ट देने के बहाने स्कूल से लौट रही छात्रा को उठाया और उसके साथ गैंगरेप किया। घटना हरियाणा के जींद की है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव तीन युवकों द्वारा छात्रा से सामूहिक दुराचार करने का मामला सामने आया है।
आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद छात्रा को गांव के पास ही छोड़कर फरार हो गए। परिजनों को आपबीती सुनाने के बाद वे थाने पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत करवाया। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छात्रा का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया है।
पुलिस के अनुसार लड़की पड़ोसी गांव के राजकीय स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह अपने गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान राकेश अपने साथी काला और एक अन्य के साथ कार लेकर आया और छात्रा को गांव छोड़ने की बात कही।
विज्ञापन
छात्रा उनके झांसे में आ गई और कार में सवार हो गई, लेकिन तीनों युवक छात्रा को गांव में ले जाने की बजाए खेतों में ले गए और सूनसान जगह पर उन्होंने छात्रा के साथ सामूहिक दुराचार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्रा को गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद में छात्रा घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।
छात्रा ने तीन युवकों पर सामूहिक दुराचार का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर राकेश, काला व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -संतोष, महिला थाना प्रभारी