फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teasing with Female Lawyer

महिला वकील से बोला अधेड़, मुझसे शादी करोगी

Sun, 21 Sep 2014 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी Updated Sun, 21 Sep 2014 06:24 PM IST
विज्ञापन
Teasing with Female Lawyer

सिटी कोर्ट परिसर स्थित चैंबर में एक महिला वकील से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला वकील का आरोप है कि व्यक्ति ने उसके साथ चैंबर में छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ के बाद व्यक्ति जैसे ही भागने लगा तो उसी दौरान वकीलों ने उसे काबू कर लिया।

विज्ञापन


इसके बाद महिला वकील ने जिला बार एसोसिएशन प्रधान को सूचित किया। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

महिला वकील ने आरोप लगाते हुए बताया कि शनिवार को कोर्ट परिसर स्थित वह अपने चैंबर में बैठी थी। तभी बलाना के पास का रहने वाला एक व्यक्ति जो आढ़ती का काम करता है, उसके चैंबर में बैठा था। चैंबर में वह अपनी सीट पर बैठी थी। आरोपी ने एकदम से सीट से खड़े होकर उसके दोनों हाथ पकड़ लिए।
विज्ञापन

अधेड़ बोला, प्यार करता हूं आपसे

Teasing with Female Lawyer

महिला वकील के अनुसार आरोपी व्यक्ति ने उसके दोनों हाथ पकड़कर कहा कि ‘आप हाथों में चूड़ियां क्यों नहीं पहनतीं, वह उससे प्यार करता है।’ इतना ही आरोपी ने यह भी कहा कि वह बिहार में पटना साहिब में उसे पाने के लिए मन्नत मांगने गया था।

महिला के अनुसार इसके बाद उसने एकदम से उस आदमी को धक्का दिया और चैंबर से बाहर आकर शोर मचाया। इतने में चैंबरों के अन्य वकील एकत्रित हो गए। इसके बाद महिला वकील ने जिला बार एसोसिएशन प्रधान को घटना के बारे में सूचित किया।

प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था। महिला का आरोप है कि व्यक्ति काफी समय से उसे परेशान कर रहा था।

उधर, पुलिस चौकी नंबर पांच इंचार्ज विश्वजीत का कहना है कि महिला एडवोकेट ने पुलिस को छेड़छाड़ की शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed