फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Taylor's dead body found in plot in Phagwara

पंजाबः खाली प्लॉट में टेलर का शव मिलने से सनसनी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 08 Nov 2018 07:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फगवाड़ा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फगवाड़ा (पंजाब) Updated Thu, 08 Nov 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
Taylor's dead body found in plot in Phagwara
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस

पंजाब के फगवाड़ा स्थित भुल्लाराई रोड पर गुरुवार सुबह एक खाली प्लॉट में शव मिला। शव की पहचान टेलर मास्टर निर्मल कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी मोती बाजार फगवाड़ा के रुप में हुई है। जानकारी मिलने के बाद एसपी मनदीप सिंह, एएसपी संदीप मलिक, सदर थाना प्रभारी शिव कंवल सिंह, थाना सिटी प्रभारी जतिंदरजीत सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


एसपी मंदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया गया है, जांच जारी है। आशंका है कि किसी ने टेलर का कत्ल कर शव को खाली प्लॉट में फेंक दिया है। मृतक के भाई मदन लाल ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक निर्मल कुमार शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन


 पुलिस को शक है कि शराब पीकर किसी से झगड़े के बाद निर्मल की ईंट या पत्थर से सिर पर वार कर हत्या की गई होगी। परिजनों के अनुसार मृतक टेलर था। पुलिस की फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। एसपी मंदीप सिंह ने कहा कि आरोपी शीघ्र पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed